एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे शुरू होगा काम, जानें- वजह

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के तीसरे दिन तीनों गुंबदों का सर्वे किया गया, जिसमें इन गुंबदों की गोलाकार छत मिली है, जिस पर कई तरह के डिजाइन हैं और यहां 20 से अधिक आले मिले हैं.

Gyanvapi ASI Survey: वाराणसी की ज्ञानवापी परिसर (Gyanvapi) के एएसआई सर्वे (ASI Survey) का काम तेजी से चल रहा है. सर्वे का आज चौथा दिन हैं, लेकिन ज्ञानवापी परिसर में एएसआई टीम आज सुबह 10 बजे से सर्वे का काम शुरू करेगी. सर्वे को लेकर समय में बदलाव सावन के सोमवार को देखते हुए किया गया है, सावन के सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार आते है, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. 

इससे पहले रविवार को ज्ञानवापी की सरंचना को पूरी तरह समझने के लिए सैटेलाइट के जरिए इसकी 3डी मैपिंग की गई. ज्ञानवापी की तीनों गुंबदों का सर्वे किया गया. रविवार को सर्वे का काम सुबह आठ बजे से पांच बजे तक चला था. सर्वे के दौरान ज्ञानवापी में एएसआई के 58 लोग, हिन्दू पक्ष से 8 लोग और मुस्लिम पक्ष से तीन लोग मौजदू रहे. कोर्ट के आदेशानुसार सर्वे की टीम को 2 सिंतबर तक रिपोर्ट देनी है.

गुंबदों में मिले 20 से अधिक आले

तीसरे दिन रविवार को ज्ञानवापी के गुंबदों का सर्वे किया गया, जिसमें इन गुंबदों की गोलाकार छत मिली है, जिस पर कई तरह के डिजाइन हैं. यहां की दीवारों में मंदिरों में दिखने वाली 20 से अधिक आले यानी दीवार में बना अलमारियां मिली है. इन आलों की संरचना व आसपास उभरे कुछ चिन्ह मिले हैं जिनकी 3डी मैपिंग की गई है. हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि गुंबदों का वैज्ञानिक परीक्षण किया गया है. तहखानों की सफाई करा दी गई है. टीम ने यहां की फोटोग्राफी और मैपिंग का काम किया. वहीं व्यास जी के तहखाने का भी सर्वेक्षण किया गया है. उन्होंने कहा कि सर्वे के काम में और समय भी लग सकता है. 

मुस्लिम पक्ष ने लगाया अफवाह फैलाने का आरोप

दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया है. अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सर्वे को लेकर मीडिया द्वारा कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है कि यहां हिन्दू प्रतीक मिले हैं. अगर इन्हें नहीं रोका गया तो मुस्लिम पक्ष इस सर्वे का बहिष्कार करेगा. यासीन ने कहा कि मीडिया द्वारा ये बातें फैलाई जा रही हैं कि मंदिर मं त्रिशूल, मूर्तियां और कलश मिले हैं जिससे मुस्लिम समाज आहत है.

दरअसल हिन्दू पक्ष की वादिनी सीता साहू ने सर्वे के बाद बाहर आकर मीडिया में बयान दिया था कि ज्ञानवापी के पश्चिमी दीवार पर देव प्रतिमाएं, कलश और कई हिन्दू प्रतीक चिन्ह मिले हैं. वहीं हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि अब तक जितना भी सर्वे का काम किया गया है उससे हिन्दू और मुस्लिम पक्ष दोनों पक्षों के लोग संतुष्ट हैं. 

ABP News C Voter Survey: ज्ञानवापी विवाद पर मुस्लिम पक्ष से सीएम योगी की पहल करने की अपील सही या गलत? चौंकाने वाला है सर्वे 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget