एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: शादी से पहले बदमाशों ने दूल्हे को उतारा मौत के घाट, 2 दिन बाद जंगल में मिला शव

मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले अपहरण किये गए दूल्हे का शव पास के ही जंगल से बरामद हुआ है। दूल्हे की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक की होने वाली पत्नी व गांव के कई युवकों को हिरासत में लिया है।

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा में दो दिन पहले अपहरण किये गए दूल्हे का शव पास के ही जंगल से बरामद हुआ है। दूल्हे को पिटाई के बाद गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की खबर सुनते ही दूल्हे के परिवार में कोहराम मच गया।

बता दें कि दो दिन पूर्व दूल्हे व उसके भाई को 4 हथियार बंद बदमाशों ने अगवा कर लिया था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। पुलिस को दूल्हे का भाई जंगल में बदहवास हालत में मिला था। दूल्हे के भाई के हाथ-पांव बांधकर उसे जंगल में छोड़ बदमाश दूल्हे को अपने साथ ले गए थे। दूल्हे की तलाश जारी थी जिसके बाद 14 मार्च शनिवार की सुबह दूल्हे का शव जंगल में बरामद हुआ।

मुजफ्फरनगर: शादी से पहले बदमाशों ने दूल्हे को उतारा मौत के घाट, 2 दिन बाद जंगल में मिला शव

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की खबर सुनते ही पूरे गांव मे सनसनी फैल गयी और परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस इस मामले में जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

मुजफ्फरनगर: शादी से पहले बदमाशों ने दूल्हे को उतारा मौत के घाट, 2 दिन बाद जंगल में मिला शव

बता दे कि दूल्हे अब्दुल वहाब की 15 मार्च को शादी थी। उसकी बारात गाजियाबाद के कलछीना गांव जानी थी। पुलिस की मानें तो वह अपहरण के बाद हत्या की घटना को अब्दुल वहाब की शादी से जोड़कर देख रही है और इसी वजह से वहाब की होने वाली पत्नी व गांव के कई युवकों को हिरासत में लिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
योगी सरकार 26 अक्टूबर को मनाएगी वाल्मीकि जयंती, 75 जिलों में गूंजेगा रामायण पाठ
योगी सरकार 26 अक्टूबर को मनाएगी वाल्मीकि जयंती, 75 जिलों में गूंजेगा रामायण पाठ
घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा
घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
Embed widget