एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा के चार गांवों में सीवर संकट होगा खत्म, दिसंबर 2026 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए इस परियोजना को हरी झंडी दी.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इलाके में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रेटर नोएडा के चार गांवों सैनी, सुनपुरा, वैदपुरा और सादुल्लापुर को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है. ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इन गांवों की सीवर समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्य आरंभ कर दिया है. योजना के तहत इन गांवों की आंतरिक सीवर लाइनों को 130 मीटर रोड से गुजर रही मेन सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा.

इस परियोजना का कार्य जून 2025 से प्रारंभ हो चुका है और इसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. प्राधिकरण के परियोजना विभाग वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के अनुसार, इस सीवर कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट पर लगभग 5.37 करोड़ रुपये की लागत आएगी. टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.

CEO और ACEO ने दिया प्रोजेक्ट को समर्थन, प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए इस परियोजना को हरी झंडी दी. वहीं, एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि इस योजना के पूरा होने के बाद गांवों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी. रास्तों पर गंदा पानी जमा नहीं होगा और गांव का वातावरण अधिक स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक बनेगा.

ग्रामीणों को मिलेगा स्थायी समाधान

सैनी, सुनपुरा, वैदपुरा और सादुल्लापुर गांवों में बरसात के दिनों में अक्सर सीवर ओवरफ्लो की शिकायतें आती थीं, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था. अब मुख्य सीवर लाइन से जुड़ने के बाद इस समस्या का स्थायी हल संभव होगा. इसके साथ ही गांवों में जलभराव, दुर्गंध और स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिलेगी.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की यह पहल न केवल ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करेगी, बल्कि क्षेत्रीय स्वच्छता और जनस्वास्थ्य में भी बड़ा सुधार लाएगी. अगर कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा हो गया, तो यह ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी.

अब खत्म हो जाएगी ओवरफ्लो की समस्या

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह, सैनी, सुनपुरा, वैदपुरा और सादुल्लापुर की आंतरिक सीवर लाइन को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने देने से गांववासियों को आने वाले समय में बड़ी राहत मिल जाएगी. इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी. इससे न सिर्फ रास्तों पर गंदा पानी भरने की परेशानी खत्म होगी, बल्कि गांव का वातावरण भी अधिक स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक हो सकेगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget