एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: ऊंची बिल्डिंगों में आग बुझाएगा रोबोट, जहां नहीं पहुंच पाएंगे फायर कर्मी, वहां भी काम होगा आसान

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सहमति दे दी और विगत 29 मार्च को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड के समक्ष रखा. बोर्ड ने भी इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की हाईराइज बिल्डिंगों भी आग बुझाना आसान हो जाएगा. जिन जगहों पर अग्निशमन कर्मी नहीं पहुंच पा रहे, वहां रोबोट आग बुझाएगा. अग्निशमन कर्मियों को अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी पडे़गी. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही अग्निशमन विभाग को आग बुझाने के आधुनिक उपकरणों से लैस करने जा रहा है. प्राधिकरण बोर्ड से विगत 29 मार्च को मंजूरी मिल चुकी है. टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अग्निश्मन उपकरण खरीदने के लिए अग्निशमन विभाग और प्राधिकरण की तकनीकी समिति का गठन जल्द होने जा रहा है.

उत्तर प्रदेश अग्निशमन और आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ की तरफ से 16 जनवरी 2025 को पत्र जारी किया गया, जिसमें अग्निशमन विभाग को फायर उपकरणों से लैस करने की बात कही गई है. इसके आधार पर अग्निशमन विभाग की तरफ से फायर उपकरणों की सूची बनाकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को उपलब्ध करायी गयी. दरअसल, ग्रेटर नोएडा में हाईराइज बिल्डिंगें बहुत हैं. घनी आबादी वाले क्षेत्र भी बहुत अधिक हैं. गांवों में संकरे रास्ते हैं. 

जल्द गठित होगी समिति
इन जगहों पर आगजनी की आशंका बनी रहती है. इसे देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सहमति दे दी और विगत 29 मार्च को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड के समक्ष रखा. बोर्ड ने भी इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया और अग्निशमन विभाग को फायर उपकरण उपलब्ध कराने की अनुमति दे दी. अब टेंडर प्रक्रिया के जरिए अग्निशमन उपकरण खरीदने के लिए तकनीकी समिति जल्द ही गठित होने जा रही है.

अग्निशमन विभाग के एक रोबोट फायर सहित 14 कैटेगरी के लगभग 100 उपकरण का प्रस्ताव दिया है. इन उपकरणों को खरीदने पर 29.48 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है. अग्निशमन ने रोबोट फायर खरीदने की सिफारिश की है. रोबोट फायर उन जगहों पर भी आगजनी से निपटने में सक्षम होगा, जहां पर अग्निशमन कर्मी नहीं पहुंच सकते. वहीं फोम टेंडर से केमिकल्स और अन्य तरल पदार्थों में लगी आग से निपटने में कारगर होगा. 

वाराणसी: RSS चीफ मोहन भागवत और CM योगी के अलावा BJP के दिग्गज नेता पहुंचे काशी, अटकलें तेज

क्या है तैयारी
हाईराइज फायर फाइटिंग व्हीकल 120 मीटर तक की ऊंचाई होने पर आगजनी से निपटने के लिए 150 बार प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति करने में सक्षम है. इसी तरह वाटर टेंडर के जरिए 80 मीटर तक बहुमंजिला इमारतों में लगी आग से निपटने में मदद मिलेगी. ग्रेटर नोएडा में हाईराइज बिल्डिंगों को देखते हुए ये उपकरण बहुत ही उपयोगी हैं. वाटर मिस्ट के जरिए बिजली के ट्रांसफॉर्मर, किचन, गैस सिलेंडर और कार में लगी आग से निपटने में उपयोगी है. 

कटिंग टूल से आगजनी में फंसे लोगों को बचाने के लिए लोहे को काटने के काम आएगा. प्रॉक्सिमिटी सूट और केमिकल सूट से तापयुक्त एवं केमिकल की आग से निपटने के लिए इस्तेमाल होगा. कार्बन कंपोजिट सिलेंडर से धुएं युक्त वातावरण में भी फायर कर्मी लंबे समय तक बचाव कार्य कर सकेंगे. एलमोनाइज सूट से 300 डिग्री तापमान होने पर भी रेस्क्यू करने के लिए उपयोगी है. 

लंबी अवधि तक आगजनी से निपटने के लिए पानी की आपूर्ति करने में वाटर बाउजर ही कारगर है. जंपिंग कुशन के जरिए निकास मार्गों के अवरुद्ध होने पर अंदर फंसे व्यक्तियों को निकालने में उपयोगी है. बिजली के पोल और पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति को बचाने में भी यह बहुत कारगर है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी औपचारिकता पूरी कर इन उपकरणों को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget