एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा की पानी और सीवर व्यवस्था में बड़ा बदलाव, ‘वन सिटी वन ऑपरेटर’ परियोजना अंतिम चरण में

Noida News:वहीं सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशानुसार, वन सिटी वन ऑपरेटर के तहत एक ही एजेंसी जलापूर्ति से लेकर रखरखाव तक की पूरी जिम्मेदारी संभालेगी.इसका उद्देश्य सेवा की गुणवत्ता बढ़ाना करना है.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा शहर की जलापूर्ति और सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चल रही वन सिटी वन ऑपरेटर परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की  एसीईओ प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में इस परियोजना की डीपीआर तैयार कर रही एजेंसी ने अंतरिम रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण दिया. एसीईओ ने निर्देश दिए कि फाइनल डीपीआर सितंबर मध्य तक तैयार कर ली जाए.

बैठक में जल और सीवर मास्टर प्लान 2041 का भी विस्तृत प्रस्तुतीकरण हुआ. एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अधिकारियों को इस पर तेजी से कार्य करते हुए तय समयसीमा में रिपोर्ट पूरी करने के निर्देश दिए. इस मास्टर प्लान के तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जलापूर्ति और सीवर नेटवर्क के दीर्घकालिक समाधान पर फोकस किया जाएगा.

एक ही एजेंसी संभालेगी जिम्मेदारी

वहीं सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशानुसार, वन सिटी वन ऑपरेटर के तहत एक ही एजेंसी जलापूर्ति से लेकर रखरखाव तक की पूरी जिम्मेदारी संभालेगी. इसका उद्देश्य सेवा की गुणवत्ता बढ़ाना, जल की बर्बादी रोकना और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है. एसीईओ प्रेरणा सिंह लगातार इस परियोजना की समीक्षा कर रही हैं और आवश्यक बदलाव समय-समय पर सुझा रही हैं.

10% स्मार्ट वाटर मीटर लगेंगे

बैठक में स्मार्ट वाटर मीटर परियोजना पर भी चर्चा हुई. पहले चरण में 10% कनेक्शनों पर मीटर लगाए जाएंगे, जिससे जल उपभोग का सही आंकलन हो सकेगा और पानी की बर्बादी पर रोक लगेगी. एसीईओ ने जल की गुणवत्ता की नियमित जांच और सप्लाई चेकलिस्ट के पालन पर भी जोर दिया.

सीवर विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान किया जाए.

बैठक में ओएसडी अभिषेक पाठक, सलाहकार समाकांत श्रीवास्तव, महाप्रबंधक एके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, एपी वर्मा, विनोद कुमार शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, मनोज सचान, प्रभात शंकर और प्रबंधक लव शंकर भारती समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे. इस कदम से उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में ग्रेटर नोएडा की जल और सीवर व्यवस्था अधिक संगठित, पारदर्शी और आधुनिक होगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget