एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा : कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप, दमकल की 30 गाड़ियों मौके पर

Noida Fire News: दमकल विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. फैक्ट्रियों में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

Noida Fire News:  ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के सुत्याना गांव में एक कूलर निर्माण फैक्ट्री में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आ गया और मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं.

दमकल विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. फैक्ट्रियों में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. आग पर पूरी तरह से काबू पाने में अभी कुछ और समय लग सकता है.

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे आग लगने वाले क्षेत्र से दूर रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें. दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

प्रारंभिक जांच में फैक्ट्री में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या वायरिंग में फॉल्ट को माना जा रहा है. हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

नोएडा DCP शक्ति मोहन अवस्थी ने दी अहम जानकारी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास स्थित करीब छह से सात फैक्ट्रियां इसकी चपेट में आ गईं. आग की लपटें दूर से ही देखी जा सकती थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के इलाकों को खाली कराना शुरू कर दिया. आग फैलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने फैक्ट्री के पास बने मकानों को भी खाली करा दिया.

लैंबोर्गिनी से 2 श्रमिकों को टक्कर मारने वाले दीपक को मिली बेल, चुप्पी साधे कोर्ट से बाहर निकला और...

इस क्षेत्र में कई लोग किराए पर रहते हैं, जिन्हें सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया. इसके अलावा, कई लोगों के पास मवेशी भी थे, जिन्हें दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. आग बुझाने के बाद जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि यह हादसा लापरवाही का नतीजा था या किसी अन्य कारण से हुआ.

नोएडा DCP शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, 'थाना इकोटेक थ्री में स्थित एक कंपनी और उसके गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी. तत्काल फायर टीमें मौके पर पहुंची जहां एक ओर से आग को बुझा लिया गया है. दूसरी तरफ से भी हालात काबू में हैं. लगभग 30 गाड़ियां इस समय मौके पर मौजूद हैं. किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है. जल्द ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget