एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में कपिल देव ने किया आदर्श लाइब्रेरी का उद्घाटन, जानें क्या हैं इसमें सुविधाएं

UP News: क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) ने कहा कि जो युवा पीढ़ी में पढ़ाई की रुचि रखते हैं. वह लाइब्रेरी में आकर आसानी से अध्ययन करें और देश को मजबूती प्रदान करने के लिए अपना सहयोग दें.

Greater Noida News:  ग्रेटर नोएडा (Greater Noida)  में मशहूर क्रिकेटर और वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव पहुंचे. जहां पर उन्होंने डेल्टा टू के सामुदायिक केंद्र में बनाई गई कपिल देव आदर्श लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. कपिल देव ने कहा कि हर गांव और शहर में इस तरह की लाइब्रेरी होनी चाहिए, ताकि युवाओं को चीजों का सही ज्ञान हो सके और वह देश को आगे बढ़ाने में मदद कर सके. ग्रामीणों के द्वारा चलाई गई इस मुहिम के तहत डेल्टा टू में लाइब्रेरी बनाई गई है.

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा टू में पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया. इस दौरान देश के मशहूर क्रिकेटर और वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव लाइब्रेरी के उद्घाटन में पहुंचे. इसके साथ ही दादरी विधानसभा से विधायक तेजपाल नागर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. पुस्तकालय के उद्घाटन समारोह में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए. वहीं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

'देश को मजबूती प्रदान करने के लिए सहयोग दें'
सेक्टर डेल्टा टू में आदर्श लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के दौरान क्रिकेटर कपिल देव ने कहा कि जो युवा पीढ़ी में पढ़ाई की रुचि रखते हैं. वह लाइब्रेरी में आकर आसानी से अध्ययन करें और देश को मजबूती प्रदान करने के लिए अपना सहयोग दे. उन्होंने कहा कि इस तरह की लाइब्रेरी देश के हर गांव और शहर में होनी चाहिए ताकि युवाओं को पढ़ने में रुचि हो और चीजों को सही से जान सके ग्रामीणों के द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम को भी उन्होंने खूब सराहा और इस योजना में शामिल किए जाने को लेकर वे उत्साहित भी नजर आए.

इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि गौतम बुध नगर में अधिकांश गांवों में लाइब्रेरी बनाई जा रही है, जिससे युवाओं को पढ़ाई के लिए एक उचित माहौल और स्थान मिल रहा है. यहां पर कई तरह की किताबें रखी हुई है जिनसे बच्चे आसानी से अध्ययन कर सकते हैं और कई तरह की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर सकते हैं.

'बहुत से युवा प्रतियोगिताओं में सफल हुए'
ग्राम पाठशाला समिति के लाल बाहर सिंह ने बताया कि उनकी समिति के पूरे देश में गांवों और शहरों में लाइब्रेरी बनाने का बीड़ा उठाया गया है, जिसके द्वारा वह गांव-गांव में लाइब्रेरी बना रहे हैं जिसे युवा कई तरह की तैयारियां कर सकते हैं और ज्ञान के साथ-साथ रोजगार की तरफ भी अग्रसर हो रहे है. इन लाइब्रेरियों में किताबों के अलावा वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. इन लाइब्रेरियों में पढ़कर युवाओं ने नौकरी के लिए तैयारी की है और बहुत से युवा प्रतियोगिताओं में सफल हुए हैं.

इसी कड़ी में ग्राम पाठशाला के द्वारा गौतम बुध नगर के डेल्टा टू सेक्टर में आदर्श कपिल देव लाइब्रेरी का रविवार को उद्घाटन किया गया. इस दौरान लाल बहार ने कहा कि उन्होंने पिछले ढाई साल में देश के सात राज्यों में लगभग 500 लाइब्रेरी खुलवाई हैं. उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी स्वम् स्थानीय लोगों के द्वारा खोली जाती हैं. उनके द्वारा लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है और उनका लक्ष्य 2027 तक पूरे देश में सभी गांवों और शहरों में लाइब्रेरी खोलने का रखा गया है. जिसको लेकर उनकी टीम लगातार कार्य कर रही है.

यह भी पढ़ें:-

UP GIS 2023: मथुरा और काशी को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा दावा, इस एलान से खुश हो जाएंगे अयोध्या वाले 

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget