एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: कचरा निस्तारण में लापरवाही पर प्राधिकरण सख्त, दो हाउसिंग सोसाइटीज पर कार्रवाई

Noida News:निरीक्षण टीमने बिल्डर्स एरिया स्थित सिल्वरओक सोसाइटी और जलशक्ति विहार सोसाइटी में कूड़ा प्रबंधन की स्थिति का निरीक्षण किया.जांच के दौरान पाया गया कि दोनों सोसाइटीज में नियमों का उल्लंघन है.

स्वच्छता को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को दो सोसाइटीज पर कुल 25,400 का जुर्माना लगाया. ये कार्रवाई उन सोसाइटियों के खिलाफ की गई, जो सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 का उल्लंघन कर रही थीं.
प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य निरीक्षक सतीश अधाना के नेतृत्व में एक निरीक्षण टीम ने बिल्डर्स एरिया स्थित सिल्वर ओक सोसाइटी और जल शक्ति विहार सोसाइटी में कूड़ा प्रबंधन की स्थिति का निरीक्षण किया. जांच के दौरान पाया गया कि दोनों सोसाइटीज में कूड़े का उचित रूप से प्रोसेसिंग नहीं हो रही थी, जो कि नियमों का उल्लंघन है.

दोनों सोसाइटियों पर लगा जुर्माना
इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए दोनों सोसाइटियों पर क्रमशः 12,700-12,700 का जुर्माना लगाया गया. साथ ही, उन्हें तीन कार्य दिवस के भीतर यह राशि जमा करने का निर्देश भी दिया गया है.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हाल के महीनों में कूड़े के अनुचित निस्तारण को लेकर कई बार जुर्माना और नोटिस जारी किए हैं. यह कदम स्वच्छ भारत मिशन और नगर की स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत उठाया जा रहा है.
नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी बल्क वेस्ट जेनरेटरों से अपील की है कि वे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का कड़ाई से पालन करें और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने में सहयोग करें. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी कोई संस्था या सोसाइटी इन नियमों का उल्लंघन करती पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब स्वच्छता के मुद्दों पर किसी भी तरह की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं करेगा. नगरवासियों और हाउसिंग सोसाइटीज को कूड़ा प्रबंधन के नियमों का पालन करते हुए सक्रिय भूमिका निभानी होगी, ताकि शहर को स्वच्छता की दिशा में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget