एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को स्थानीय विरोध, बिना कार्रवाई लौटी प्राधिकरण टीम

Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की यह कार्रवाई उन अवैध दुकानदारों और पटरी व्यवसायियों के खिलाफ थी, जो अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा जैसे प्रमुख सेक्टरों में बिना अनुमति अतिक्रमण कर व्यापार कर रहे हैं.

ग्रेटर नोएडा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में निकली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम को अल्फा-2 सेक्टर में विरोध का सामना करना पड़ा. अवैध ठेली-पटरी हटाने पहुंची टीम के साथ स्थानीय लोगों ने बदसलूकी की, जिसके चलते बढ़ते तनाव और भीड़ के दबाव में टीम को बिना किसी कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की यह कार्रवाई उन अवैध दुकानदारों और पटरी व्यवसायियों के खिलाफ थी, जो अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा जैसे प्रमुख सेक्टरों में बिना अनुमति अतिक्रमण कर व्यापार कर रहे हैं. इस वजह से न केवल यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है, बल्कि रहवासियों को भी आए दिन असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

अवैध दुकानों को रेजिडेंट्स का सपोर्ट

सूत्रों के मुताबिक इन अवैध दुकानों को आरडब्ल्यूए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ़ से सहयोग होना बताया जाता है, जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं. अल्फा-2 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष की शिकायत पर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही बड़ी संख्या में दुकानदार और स्थानीय लोग एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस को भी बुलाना पड़ा.

जानकारी के अनुसार, कुछ स्थानीय माफियाओं द्वारा अवैध वसूली के चलते यह अतिक्रमण फल-फूल रहा है. इन्हीं लोगों ने विरोध को भड़काया ताकि प्राधिकरण की कार्रवाई रुक सके.

अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक (अर्बन सर्विसेज) सन्नी यादव ने बताया कि शहर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है. जहां भी अवैध ठेली-पटरी लगी है, वहां कार्रवाई होगी. कुछ तत्व सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी.

यह घटना न केवल प्रशासनिक कार्यों में बाधा को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि स्थानीय हितों और माफिया गठजोड़ के चलते कानून व्यवस्था को चुनौती दी जा रही है. आने वाले दिनों में प्राधिकरण की अगली रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget