एक्सप्लोरर

Greater Noida: घर से प्लास्टिक बोतल लाएं और फ्री में चाय-कॉफी का लुत्फ उठाएं, जानें- कहां मिलेगी ये सुविधा?

यूपी के ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नोएडा में एक खास पहल की गई है इस खास पहल के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक नया नियम बनाया है.

Awareness Campaign Against Single Use Plastic: देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सरकार ने बड़ा अभियान चलाया है जिसके तहत 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है. इसको लेकर लोगों को जागरूक किया गया और अभी भी यह जागरूकता अभियान जारी है. सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा में भी एक खास पहल की गई है इस खास पहल के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक नया नियम बनाया है.

इस नियम के तहत  ग्रेटर नोएडा में बने बस स्टैंड पर पर प्लास्टिक की बोतल क्रश करने वाली मशीन लगाई जाएगी, यह मशीन प्राधिकरण लगवाने वाली है. इसके बाद आप मशीन में बोतल डालेंगे तो एक टोकन निकलेगा और इस टोकन को कियोस्क पर लगी मशीन में डालने के बाद आप वहां  कॉफी या चाय का लुत्फ उठा सकते है.

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए खास पहल
दरअसल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि यह खास पहल सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए की जा रही है. अब तक लोग प्लास्टिक के बोतल से पानी पीने के बाद उसको कहीं भी फेंक देते हैं. इसको कंट्रोल करने के लिए प्राधिकरण ने फैसला लिया कि बस स्टैंड पर मशीन लगाई जाए जिससे लोग जागरूक भी हो सकें और बस स्टैंड पर जैसे बोतल इधर उधर फैली होती है उसपर रोक लग सकें.

बोतल क्रश करने पर निकलेगा सिक्का
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कि इस खास पहल को लेकर प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर प्लास्टिक की बोतल ब्रश करने वाली मशीन लगाई जाएगी. जब कोई भी शख्स इस मशीन में बोतल डालेगा तो सिक्का निकलेगा. इसे एक टोकन कि तरह इस्तेमाल करना होगा, उस टोकन जैसे सिक्के को जब कियोस्क पर लगे मशीन में डालेंगे तो वहां बिना पैसे दिए लोग चाय और कॉफी का लुत्फ उठा सकेंगे.

बता दें उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने का अभियान चलाया गया है, इस अभियान में गौतमबुद्धनगर ने भी जोरो शोरो से हिस्सा लिया है, जहां एक और बाजार में दुकानदार लोगो को प्लास्टिक के बैग में समान नही दे रहे वहीं सोसाइटी वगेरह में गेट पर ही जुट और कपड़े के बैग लोगों को थमा दिए जाते है जिससे वो बाहर खरीदारी करने के बाद बैग वापिस करदे और प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल नहीं हो.

यह भी पढ़ें:

UP News: अब सेना के अधिकारी और रिटायर्ड जज भी लेंगे PCS का इंटरव्यू, यूपी लोक सेवा आयोग ने किया बड़ा बदलाव

Kasganj Crime: कासगंज में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, 6 बाइक जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget