एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे से पहले Gorakhnath मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई, तय होगा ट्रैफिक रूट

Gorakhpur News: सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मंदिर के पास के हर बिंदु की जांच की गई. सभी एंट्री प्वाइंट पर तलाशी ली जा रही है. मंदिर के चारो तरफ सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath temple) परिसर में हमले के बाद वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बीते दिनों एक हमलावर ने मंदिर के बाहर पीएसी जवानों पर हमला कर दिया था. इस बाबत एडीजी गोरखपुर जोन ने बताया कि मंदिर के आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. अखिल कुमार ने कहा कि इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हमने मंदिर के पास के हर जगह की जांच की है.

उन्होंने कहा कि गाड़ियों के लिए ट्रैफिक रूट भी तय किए जाएंगे. फिलहाल सभी एंट्री प्वाइंट्स पर तलाशी ली जा रही है. मंदिर के चारों तरफ अच्छी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.  बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. वह इस दौरान विधान परिषद चुनाव में मतदान करने के साथ ही गोरखनाथ मंदिर के नवरात्रि के आयोजनों में भी हिस्सा ले सकते हैं.

क्या थी घटना
बता दें कि अहमद मुर्तजा अब्बासी नाम के एक युवक ने मंदिर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया था. इस हमले में पीएसी के दो कॉन्सटेबल घायल हो गए थे. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया था. उसके पास से धारदार हथियार बरामद हुआ था. मंदिर परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ  का आवास भी है. सीएम का आवास होने की वजह से यह पहले से ही हाई सिक्योरिटी जोन में आता है. हमले के बाद मंदिर की सुरक्षा पर सवाल उठाए जा रहे थे.

Gorakhpur News: शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम योगी, MLC चुनाव में डालेंगे वोट

कट्टरपंथी होने का संदेह
जांच एजेंसियां इस हमले के हर पहलू की जांच कर रही हैं. उन्हें हमलावर अहमद मुर्तजा अब्बासी के कट्टरपंथी होने का संदेह है. यूपी पुलिस हमले के आरोपी का मनोवैज्ञानिक परीक्षण (सायकालोजिकल टेस्ट) भी कराएगी. यह जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दी. बता दें कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं होने की बात भी की जा रही है. उसके परिवार के सदस्यों ने कहा था कि उसे 'बाइपोलर' बीमारी है.

Rajasthan News: अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ और आक्रामक होगी BJP, राजस्थान के सांसदों ने Delhi में बैठक कर बनाई ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget