एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: अनजान शख्‍स को घर में रख रहे हैं हेल्पर, तो हो जाएं सावधान, वरना हो सकता है इतना बड़ा नुकसान, जानें क्या हुआ

UP News: गोरखपुर में एक नौकरानी ने सबका विश्वास जीत कर लाखों रूपये के कीमत गहनों पर हाथ साफ कर दिया. दंपति की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां घर में साल भर से अधिक समय से काम कर ही नौकरानी ने न सिर्फ सबका विश्‍वास जीता, बल्कि छह माह में धीरे-धीरे करके घर में रखे सोने और लाखों रुपये कीमत के बेशकीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. इस दौरान घर के सीसीटीवी कैमरा भी अधिकतर समय बंद मिला. इतना ही नहीं इन जेवरात को एक-एक कर सोनार के यहां गिरवी रख दिया. पुलिस ने इस मामले में महिला चोर समेत तीन आरोपियों को अरेस्‍ट किया है.

एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्‍नोई ने बताया कि खोराबार थानाक्षेत्र के सोना की चोरी करने वाली एक चोरनी और सोना खरीदने वाले दो सोनार को अरेस्‍ट किया गया है. 10 फरवरी की शाम को एक दंपति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि साल 2008 में शादी के बाद उन लोगों ने जो सोना-चांदी के जेवरात खरीदे थे, उनमें से काफी जेवरात गायब हैं. विवेचना के दौरान घर के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले. पूछताछ मे घर की नौकरानी ने सोना-चांदी के जेवरात चुराने के जुर्म को कुबूल कर लिया. पूछताछ में उसने राजघाट थानाक्षेत्र के रहने वाले दो सोनार को जेवरात बेचने की बात स्‍वीकार की. महिला जब भी छुट्टी लेती रही है, तो सोना बचने के लिए यहां पर आती रही है.

6 लाख आंकी गई चोरी के अभूषणों की कीमत
महिला ने आगे बताया कि उसने 5 से 6 महीने के दौरान किश्‍तों में चोरी की है और सोनार के यहां इन सोने के आभूषणों को गिरवी रखा है. इनकी कुल कीमत 6 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है. इन्‍हें बरामद किए गए हैं. ये 85 से 90 ग्राम सोना और बेशकीमती डायमंड जडि़त सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं. अन्‍य कई लोगों को भी इसने सोने के आभूषण देने की बात कुबूली है. उन्‍हें भी ट्रेस किया जा रहा है. इसकी पहचान खोराबार के रामपुर की रहने वाली सावित्री पत्‍नी जोगेन्‍द्र व इसके साथ राजघाट थानाक्षेत्र के हांसूपुर के रहने वाले अशोक कुमार वर्मा और अंकित कुमार वर्मा पर भी कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 और 411 के तहत केस दर्ज कर उन्‍हें न्‍यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: क्या आजमगढ़ की सीट बचाने में अखिलेश यादव हो पाएंगे कामयाब? BJP ने चल दिया है दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget