एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, चार असलहा तस्कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Gorakhpur Police: एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी तेज प्रताप साहनी अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपी वीरू सिंह उर्फ हर्ष सिंह से अवैध असलहा प्राप्त कर लोगों को बेचता रहा है.

Gorakhpur News: यूपी की गोरखपुर पुलिस (Gorakhpur Police) को बड़ी कामयाबी मिली है. गोरखपुर पुलिस ने लूट की योजना बना रहे चार असलहा तस्करों को अवैध पिस्टल, तमंचा और कारतूस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. गैस एजेंसी के मैनेजर से पूर्व हुई घटना में जिस पिस्टल का प्रयोग किया गया था, उसी कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस ने इन चार असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब इस अंतरराज्यीय गिरोह के नेटवर्क की तलाश में जुट गई है.

गोरखपुर के एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्थी ने मंगलवार को पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस सभागार में घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिव शक्ति गैस एजेंसी के मैनेजर से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. लूट की वारदात में यह सामने आया था कि जिस पिस्टल का प्रयोग लूट की घटना में किया गया है, उसे प्रताप साहनी ने लूट की वारदात में प्रयोग किया है. पुलिस ने लूट की घटना से कड़ियों को जोड़ते हुए जब आगे जांच पड़ताल की तो प्रताप साहनी समेत तीन और आरोपी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई.

चार असलहा तस्करों को किया गया गिरफ्तार
एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल, 3 तमंचा और कारतूस समेत मोबाइल बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि असलहा तस्करों की पहचान गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भेलूपुर महाराजगंज के रहने वाले तेज प्रताप साहनी, सेवई टोला के रविंद्र निषाद, सिया रामपुर टोला टेनदार के कमलेश चौहान और रघुनाथपुर टोला मिर्चाइन के रहने वाले दीपक यादव के रूप में हुई है.

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी तेज प्रताप साहनी ने बताया कि वह अपने साथियों रविंद्र निषाद और कमलेश चौहान के साथ मिलकर चिलुआताल थाना क्षेत्र के शेखपुरवा के रहने वाले आरोपी वीरू सिंह उर्फ हर्ष सिंह से संपर्क कर अवैध असलहा को प्राप्त कर लोगों को बेचता रहा है. उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि एक पिस्टल कारतूस दीपक यादव और दूसरा पिस्टल अनिरुद्ध को बेचा था. दीपक के पास से गिरफ्तारी के समय यह पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए हैं.

यह भी पढ़ें:-

Ram Navami 2023: अयोध्या में दुर्गा सप्तशती-रामायण पाठ के साथ पढ़ा जाएगा 'योगी चालीसा', सारी तैयारियां पूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget