Gorakhpur: सीएम योगी ने 1822 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, लाभार्थियों को सौंपे सर्टिफिकेट
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या के बाद गोरखपुर का दौरा किया. यहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसके अंतर्गत शहर के सौंदर्य़ीकरण से लेकर स्कूल का निर्माण होगा.

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को गोरखपुर (Gorakhpur) में 1822 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाणपत्र भी सौंपे. सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि देश बदल रहा है तो यूपी भी विकास के पथ पर बढ़ रहा है. सीएम योगी ने कहा कि यहां 2023 में सैनिक स्कूल (Sainik School) शुरू किया जाएगा.
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'गोरखपुर की जो गोड़धोइया नाला के निर्माण, सौंदर्यीकरण और अन्य विकास की योजनाओं की मांग थी. उसका शिलान्यास किया गया है. यहां जलजमाव की समस्याओं का समाधान होने जा रहा है. सीवर की व्यवस्थित कार्ययोजना नहीं होने की वजह से कई जलजनित एक्यूट इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी का शिकार होते रहे हैं.
हजारों बच्चों की मौत हो जाती रही है.'
विकास का नहीं होता कोई विकल्प : सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा, 'विकास का कोई विकल्प नहीं होता है. विकास होगा तो रोजगार के अवसर सुलभ होंगे. 2017 के पहले गोरखपुर में एम्स नहीं था. एम्स में उपचार शुरू हो चुका है. देश का पहला खाद कारखाना है जो समयबद्ध ढंग से शुरू हो चुका है. 1990 में ये बंद हो गया था. अगले वर्ष सैनिक स्कूल भी शुरू कर देंगे. हर एक धर्म स्थल को नया स्वरूप दिया जा रहा है.
गोरखपुर से लखनऊ मार्ग को सिक्सलेन कर रहे हैं.' गोरखपुर में सीएम योगी ने आगे कहा, 'गोरखपुर में राज्य का पहला आयुष विश्वविद्यालय 'महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय' बन रहा है. इसके लिए अभी तक टू-लेन का भी मार्ग नहीं था, अब इसको फोर-लेन का बनाया जा रहा है, मार्ग निर्माण के लिए हम ₹700 करोड़ उपलब्ध करा रहे हैं.'
ये भी पढ़ें -
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























