एक्सप्लोरर

रवि किशन ने मां को समर्पित किया सिंदूर का पौधा, कहा— पेड़ और मां दोनों जीवन की जड़ हैं

Gorakhpur News: सांसद रवि किशन शुक्ला ने रविवार को तारामंडल स्थित अपने आवासीय परिसर के पार्क में सिंदूर का पौधा रोपित कर एक भावनात्मक और प्रेरणादायी पहल की. उन्होंने कहा कि मां जीवन की जड़ होती हैं.

Ravi Kishan: यूपी के गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने रविवार को तारामंडल स्थित अपने आवासीय परिसर के पार्क में सिंदूर का पौधा रोपित कर एक भावनात्मक और प्रेरणादायी पहल की. यह पौधारोपण उन्होंने अपनी पूज्य माता जी के नाम समर्पित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां जीवन की जड़ होती हैं, और पेड़ धरती का भविष्य. अगर हम दोनों को सहेजें, तो समाज भी सशक्त होगा और प्रकृति भी सुरक्षित.

रवि किशन ने सिंदूर के पौधे को खासतौर पर चुना जो भारतीय परंपरा में शक्ति, सौभाग्य और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है. उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरी पूज्य माता जी आज भी मेरे जीवन में प्रेरणा की सबसे बड़ी स्रोत हैं. उनके आशीर्वाद से ही मैं जनसेवा और संस्कृति के लिए काम कर पा रहा हूं. सिंदूर का यह पौधा उनके सम्मान में मेरी भावनात्मक भेंट है.

पीएम मोदी और सीएम योगी को बताया प्रेरणा स्रोत

रवि किशन शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी प्रेरणा बताया. उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण और संस्कृति के बीच सेतु का कार्य किया है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौसेवा, वृक्षारोपण और सनातन संस्कृति को लेकर जो कार्य कर रहे हैं, वह हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए उदाहरण हैं.

गोरखपुर को हरित संकल्प से जोड़ने का संदेश

तारामंडल पार्क में सिंदूर का पौधा लगाकर रवि किशन ने यह भी संदेश दिया कि हर नागरिक को कम से कम एक पेड़ अपने माता-पिता या किसी प्रेरणा स्रोत के नाम पर लगाना चाहिए और उसकी रक्षा का संकल्प लेना चाहिए. इससे न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, बल्कि हमारी संस्कृति और भावनात्मक संबंध भी मजबूत होंगे.

सांसद की इस पहल को देखकर कई स्थानीय लोगों ने भी अपने घरों और मोहल्लों में पौधारोपण की इच्छा जताई. लोगों ने इसे एक संवेदनशील नेतृत्व और संस्कारयुक्त राजनीति की मिसाल बताया.

सांसद रवि किशन शुक्ला का यह वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनाओं, संस्कारों और पर्यावरणीय चेतना का संगम है. सिंदूर का यह पौधा उनकी माता जी के प्रति सम्मान के साथ-साथ समाज को हरियाली और संस्कृति से जोड़ने वाला एक हरित संदेश बन गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget