एक्सप्लोरर

शार्टेज के बीच सांसद रविकिशन ने कराया वैक्सीनेशन, कहा- अफवाहों पर ध्‍यान न दें, कल आ जाएगी एक लाख डोज

गोरखपुर से सांसद रविकिशन ने कहा कि, हमारे पास सभी संसाधन मौजूद हैं. लोगों से अपील करते हुये रविकिशन ने कहा कि, किसी के बहकावे में न आएं, जल्द और वैक्सीन आ जाएंगी.

गोरखपुर: भाजपा के स्‍टार प्रचारक और गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्रवार को जिला चिकित्‍सालय में कोरोना का टीका लगवाने के लिए पहुंचे. हालांकि रविकिशन को तो टीका लग गया. लेकिन, इसके पहले ही टीके की शार्टेज हो गई. रविकिशन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं. कल एक लाख वैक्‍सीन की डोज आ जाएगी. पहले हमारे पास संसाधन के साथ मास्‍क और अन्‍य जरूरी सुविधाएं नहीं थी. लेकिन, आज हमारे पास संसाधनों की कमी नहीं है.

लोगों से की अपील

बीजेपी के स्टार प्रचारक व सांसद रवि किशन शुक्ला गोरखपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय में पहुंचे. उन्होंने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया. इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि, जब पहली बार कोरोना संक्रमण फैले तो उस समय हम हमारे पास किसी तरह के फैसिलिटी नहीं थी. वेंटिलेटर और वैक्सीन नहीं थी. लोग जागरुक नहीं थे. लेकिन उसके बावजूद भी हम लोगों ने पहले चरण में कोरोना को मात दिया.

हमारे पास सभी सुविधाएं हैं

रविकिशन ने कहा कि, फिर से कोरोना का संक्रमण फैलने लगा है. आज हमारे अपने भारत देश की बनी हुई वैक्सीन है. वेंटिलेटर सारी सुविधाएं हैं. इसलिए अब दूसरों के कहने पर उनके बहकावे में न जाएं. रजिस्ट्रेशन कराएं और अपनी बारी का इंतजार करें. एक-एक कर बारी-बारी आकर कोरोना वैक्सीन लगवाएं.

पर्याप्त मात्रा में हैं वैक्सीन

वहीं, कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर रवि किशन से पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि, यहां पर मैं आया हूं. वैक्सीन की कमी नहीं होने दूंगा. वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है. जो खेप आई थी वह खत्म हो गई. कल एक लाख वैक्सीन आ जाएंगी. क्योंकि, हमारे पास वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है. किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी. आप लोग अपनी बारी का इंतजार करें और शांतिपूर्ण तरीके से आकर कोरोना की वैक्सीन लगवाएं अफवाहों पर मत ध्यान दें.

लोगों ने कहा- पर्याप्त डोज मिले

जिला चिकित्सालय में वैक्सीनेशन कराने रीता श्रीवास्‍तव ने बताया कि वे 10 नंबर बोरिंग से जिला चिकित्‍सालय में टीका लगवाने के लिए आईं हैं. काफी देर से वे लाइन में खड़ी थीं. लेकिन, नंबर आने के पहले ही पता चला कि वैक्‍सीन खत्‍म हो गई है. इतनी दूर से आने के बाद उन्‍हें परेशानी उठानी पड़ी है. उन्‍हें फिर कल आना पड़ेगा. वे कहना चाहती है कि इतनी पर्याप्‍त डोज रहे कि सभी को टीका लग जाए. यहां पर बार-बार आने की परेशानी नहीं उठानी पड़े. इन्‍द्रजीत सिंह भी वैक्‍सीन की दूसरी डोज लगवाने आएं हैं. वैक्‍सीन खत्‍म हो गई है. कब लगाएंगे इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget