एक्सप्लोरर

UP: गोरखपुर के पर्वतारोही उमा सिंह ने रचा कीर्तिमान, साइकिल से नाप दी दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी

Gorakhpur News: गोरखपुर के पर्वतारोही उमा सिंह अच्‍छे साइकिलिस्ट और बाइकर होने के साथ ही वे कुशल पर्वतारोही भी हैं. उनके नाम कई बड़े कीर्तिमान रहे हैं और अब उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में युवा पर्वतारोही उमा सिंह ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है. उन्‍होंने दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी नेपाल के पोखरा में स्थित माउंट अन्‍नपूर्णा बेस कैंप को साइकिल से नाप दिया और इस चोटी के बेस कैंप पर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया है.  

उमा सिंह के नाम अब तक कई बड़े रिकॉर्ड हैं. वो अच्‍छे साइकिलिस्ट और बाइकर होने के साथ ही कुशल पर्वतारोही भी हैं. दुनिया की कई पहाड़ की चोटियों को साइकिल से नापने के साथ उन्होंने बाइक से कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक का सफर 73 दिनों में पूरा कर रिकॉर्ड बनाया है.

गोरखपुर के पर्वतारोही ने बनाया रिकॉर्ड

29 वर्षीय माउंटेनियर उमा सिंह मूल रूप से गोरखपुर के बांसगांव तहसील में गोड़सैरा गांव के रहने वाले हैं. उन्‍होंने नेपाल के पोखरा में स्थित अन्नपूर्णा बेस कैंप (13550 फीट) पर साइकिल से चढ़ाई की है. उमा सिंह ने दृढ़ निश्‍चय और संकल्‍प के बल पर अपनी चढ़ाई पथरीले और खतरनाक रास्तों पर शुरू की. 

1 अगस्‍त 2025 को उन्‍होंने अन्नपूर्णा बेस कैंप 13,550 फीट पर साइकिल से सफलतापूर्वक चढ़ाई कर भारत का तिरंगा झंडा फहराया और वापस डाउन हिल करते हुए 3 अगस्‍त 2025 को शाम 5 बजे पोखरा पहुंच कर इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया.

साइकिल से नापी दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी

पर्वतारोही उमा सिंह ने इस मिशन की शुरुआत 26 जुलाई 2025 को विकास भवन परिसर से तिरंगा झंडा के साथ की. उनकी साइकिल से यात्रा 27 जुलाई 2025 को शुरू हुई. इसके बाद 1 अगस्‍त 2025 को उन्‍होंने ऑफरोडिंग चढ़ाई का लक्ष्‍य पूरा किया. उन्‍हें पोखरा से बेस कैंप तक साइकिल से पहुंचने में 6 दिन लगा. साइकिल से ऑफ रोड चढ़ाई करने वाले वे भारत के दूसरे व दुनिया के चौथे पर्वतारोही हैं.
 
उमा सिंह ने बताया कि इस ट्रैक पर चढ़ाई का उनका अनुभव बहुत ही रोमांचक रहा है. अन्नपूर्णा बेस कैंप पर साइकिल से चढ़ाई करना बहुत ही कठिन और काफी जोखिम भरा है. सीधी चढ़ाई वाले खड़े पहाड़, हरे-भरे जंगलों के बीच से गुजरना, मानसून की परिवर्तनशील प्रवृत्ति, जिसमें कभी बारिश, कभी धरती और पेड़ों से निकलती उमस के साथ जंगली कीड़े मकोड़ों जोक से सामना करना बेहद कठिन रहा.
 
उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम होने के कारण रास्ते गायब होने से जंगल में खो जाने का बड़ा जोखिम था जिसे पार करना एक चुनौती के रूप में रहा है. इन सब परिस्थितियों से जूझते हुए अंततः मंजिल तक वे पहुंच गए और भारत का तिरंगा फहरा दिया. 

Ayodhya: राम मंदिर में धूमधाम से मनेगा रक्षाबंधन, बड़ी बहन शांता ने रामलला के लिए भेजी मधुबनी शैली से बनी राखी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget