एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: एक साल पहले गोरखपुर से लखनऊ चली थी वंदे भारत, अब प्रयागराज तक हो गया विस्तार

UP News: आज से एक साल पहले 7 जुलाई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर-लखनऊ वाया अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था.

Gorakhpur News: गुरु गोरक्षनाथ की तपोभूमि गोरखपुर, भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या, प्रदेश की राजधानी एवं प्रख्यात पर्यटन स्थलों से युक्त लखनऊ व संगम नगरी प्रयागराज तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को एक साल पूरा हो गया. इस के ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 जुलाई को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी देकर रवाना किया था. इस ट्रेन के चलने से सांस्कृतिक, सामाजिक, औद्योगिक व आर्थिक विकास को गति मिली है.
 
पूर्वोत्तर रेलवे पर तीव्रगामी एवं आरामदायक यात्रा के नए युग की शुरुआत आज से एक साल पहले 7 जुलाई को हुई. जब गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर-लखनऊ वाया अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह गाड़ी पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है, जिसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसी साल 12 मार्च से इस गाड़ी का मार्ग विस्तार प्रयागराज तक कर दिया गया है. विस्तारित मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 
 
हफ्ते में 6 दिन चलाई जा रही वंदे भारत
22549/22550 गोरखपुर-प्रयागराज वाया अयोध्या धाम-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलाई जा रही है. इस गाड़ी की आक्यूपेंसी 100 प्रतिशत से अधिक है. 22549/22550 गोरखपुर-प्रयागराज वाया अयोध्या धाम-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के संचलन से गुरु गोरक्षनाथ की तपोभूमि गोरखपुर, भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या, प्रदेश की राजधानी एवं प्रख्यात पर्यटन स्थलों से युक्त लखनऊ व संगम नगरी प्रयागराज से सीधी ट्रेन सुविधा से जुड़ गया है. इससे सांस्कृतिक, सामाजिक औद्योगिक व आर्थिक विकास को गति मिली है.
 
22549/22550 गोरखपुर-प्रयागराज वाया अयोध्या धाम-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस जनसामान्य में काफी लोकप्रिय हुई है. यह गाड़ी पर्यावरण के अनुकूल है. क्योंकि इसमे लगे एसी 15 प्रतिशत अधिक ऊर्जा की बचत करते है. इस गाड़ी में ट्रैक्शन मोटर धूलरहित स्वच्छ एयर कूलिंग के साथ यात्रा अधिक आरामदायक है. इस गाड़ी में एयर प्यूरीफिकेशन के लिए रूट माउण्टेड पैकेज यूनिट फोटो-कैटेलिटिक अल्ट्रवायलट एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम लगाया गया है. 
 
गाड़ी के सभी श्रेणियों के लिए साइड रिक्लाइनर सीट की सुविधा उपलध कराई गई है. इस सेमी-हाईस्पीड ट्रेन सेट है, जो पूरी तरह से स्वदेेशी है. ट्रेन में आन बोर्ड वाई-फाई इन्फोटेनमेंट, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली आकर्षक इंटीरियर टच-फ्री सुविधाओं के साथ बायो वैक्यूम प्रसाधन, डिफ्यूज्ड एल.इ.डी. लाइटिंग, हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट, एग्जीक्यूटिव क्लास में घूमने वाली सीटे लगाई गई है. 
 
वंदे भारत ट्रेन पहली सालगिरह आज
ट्रेन को भारतीय रेलवे के ग्रीन फुटप्रिंट को बढ़ाने के लिए ट्रेन की डिजाइन ऐसी की गई है, जिसमें उन्नत रिजनरेटिव ब्रेकिंग के साथ लगभग 30 प्रतिशत तक बिजली की बचत हो रही है. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय के लिए हर्ष का विषय है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल पहले 7 जुलाई को वंदे भारत एक्सप्रेस को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था.
 
अब इस ट्रेन का विस्तार हो चुका है, जो प्रयागराज तक चल रही है. आज आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस यह ट्रेन रेलवे की राजस्व को भी बढ़ा रही है और इसके साथ ही धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों की सैर भी करा रही है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: 'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Sambhal News: 'यह फैसला धार्मिक स्वतंत्रता...', मस्जिद मामले में HC के फैसले पर बोले सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'यह फैसला धार्मिक स्वतंत्रता...', मस्जिद मामले में HC के फैसले पर बोले सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
यूपी पुलिस SI परीक्षा में पंडित शब्द पर विवाद, अब अखिलेश के सांसद अवधेश प्रसाद की आई प्रतिक्रिया
यूपी पुलिस SI परीक्षा में पंडित शब्द पर विवाद, अब अखिलेश के सांसद अवधेश प्रसाद की आई प्रतिक्रिया
IAS अभिषेक प्रकाश को बहाल होते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी, योगी सरकार ने सौंपा यह विभाग
IAS अभिषेक प्रकाश को बहाल होते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी, योगी सरकार ने सौंपा यह विभाग

वीडियोज

Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026
Assembly Election 2026: 5 राज्यों में चुनाव..किसका चलेगा दांव? | BJP | TMC | Breaking | ABP News
Opinion Poll 2026:5 राज्यों में तारीखें तय, जानिए अब किसकी बनेगी सरकार? | TMC | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget