एक्सप्लोरर

गोरखपुर में कांग्रेस नेताओं की मारपीट का वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होने पर हाईकमान सख्त

Gorakhpur News: सत्यम लॉन में कांग्रेस की पूर्वी जोन समीक्षा बैठक और कार्यशाला का आयोजन हुआ था. इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

गोरखपुर में 20 जुलाई को कांग्रेस पार्टी की पूर्वी जोन की बैठक का आयोजन हुआ था, जिसमें दो गुटों में झड़प हो गयी थी. अब इस घटना का CCTV फुटेज वायरल हो रहा है. जिसने कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी खुलकर सामने आ गयी है. वहीं प्रदेश में जमीन ढूंढ रही पार्टी की फजीहत भी करा दी है. इस मामले पर पार्टी नेतृत्व ने सख्त रुख अपनाया है और जांच के आदेश दिए हैं.

बता दें कि 20 जुलाई को सत्यम लॉन में कांग्रेस की पूर्वी जोन समीक्षा बैठक और कार्यशाला का आयोजन हुआ था. इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. उनके पहुंचने से पहले ही दो गुटों में विवाद शुरू हो गया, जो मारपीट में बदल गया. वायरल CCTV फुटेज में दिख रहा है कि कुछ लोग एक युवक को पीटते हुए सत्यम लॉन के मुख्य गेट तक खदेड़ रहे हैं. एक युवक गेट के पास गिर जाता है, फिर भी उसकी पिटाई जारी रहती है. यह वीडियो सत्यम लॉन के मुख्य गेट पर लगे CCTV में रिकॉर्ड हुआ है.

एफआईआर दर्ज, नेताओं पर आरोप

मारपीट के बाद उरुवा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर देकर जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीश उपाध्याय, विनोद पांडेय, जयगोविंद, आलोक शुक्ला समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. सच्चिदानंद ने आरोप लगाया कि वह अविनाश पांडेय को पत्रक देने पहुंचे थे, तभी राजेश तिवारी के इशारे पर उन पर हमला हुआ. जबकि राजेश तिवारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ बाहरी लोग अराजकता फैलाने आए थे, जिन्हें बाहर किया गया मारपीट की कोई घटना नहीं हुई.

पहले भी हुई थी पिटाई, वीडियो वायरल

इस घटना के अगले दिन यानि 21 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर वरिष्ठ कांग्रेसी आलोक शुक्ल की सड़क पर पिटाई हुई थी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. लगातार दो दिनों में हुई मारपीट की घटनाओं ने कांग्रेस की गुटबाजी को उजागर कर दिया है. जिस पर शीर्ष नेताओं को जबाब देते नहीं बन पा रहा है.

शीर्ष नेतृत्व का सख्त रुख

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान और अन्य नेताओं की भूमिका की जांच के आदेश दिए हैं. पार्टी ने CCTV फुटेज और मौके पर मौजूद नेताओं से रिपोर्ट मांगी है. आशंका जताई जा रही है कि कई नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, उमस से लोग बेहाल, प्रयागराज सबसे गर्म जगह, लखनऊ का जानें हाल
यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, उमस से लोग बेहाल, प्रयागराज सबसे गर्म जगह, लखनऊ का जानें हाल
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget