एक्सप्लोरर

UP Politics: 'हे घमंडिया.. छोड़ो इंडिया', BJP सांसद रविकिशन ने साधा विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना

Quit India Movement: बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, ये हम लोगों को भी भ्रमित करते रहे कि यही लोग देश चला पाएंगे. लेकिन पीएम मोदी के आने के बाद पता चला कि कैसे लाखों करोड़ रुपये गायब हो जाते थे.

Ravi Kishan News: आज 'भारत छोड़ो आंदोलन' की 81वीं सालगिरह है, जिसे भारतीय जनता पार्टी क्विट इंडिया मूवमेंट के तौर पर मना रही है. बीजेपी सांसद आज संसद परिसर में तख्तियां व बैनर लेकर पहुंचे इस मौके पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस बीच गोरवखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद रवि किशन ने भी विपक्षी दलों और इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि ये लोग देख में अब तक वंशवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण करते आए हैं. लेकिन अब पूरी भाजपा और पूरा देश कह रहा है कि 'क्विट इंडिया.'

आज ससंद में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का दूसरा दिन है. इससे पहले संसद में आज बीजेपी के सांसद भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह को क्विट इंडिया मूवमेंट के तौर पर मनाते हुए दिखाई दिए. इस दौरान सभी सांसदों के हाथों में बैनर और पोस्टर थे, जिसमें क्विंट इंडिया को लेकर नारे लिखे हुए हैं. 

रवि किशन ने लगाया आरोप

बीजेपी सांसद रवि किशन ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, "इन लोगों का 65 साल तक शासन रहा. इसमें सारे वंशवादी रहे, सारे परिवारवादी रहे. हम लोगों को भी भ्रमित करते रहे कि यही लोग देश चला पाएंगे. लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आए तो 2014 के बाद पता चला कि देश का हजारों-लाखों करोड़ रुपया गायब हो जाता था, लेकिन आज सड़कें बन रही हैं. गांव, देहात, गरीब किसान, वंचित शोषित आज तरक्की कर रहा है. आज 80 करोड़ जनता को अनाज मिल रहा है." 

घमंडिया छोड़ो इंडिया- रविकिशन

रवि किशन ने आगे कहा कि, "यही देश, यही तंत्र, यही अधिकारी, यही बाबू हैं, लेकिन पहले ये सारे लोग क्योंकि परिवारवाद करते थे, वंशवाद करते थे, तुष्टिकरण करते थे, इसलिए आज पूरी बीजेपी और पूरा देश ये कह रहा है क्विट इंडिया, छोड़ इंडिया, हे...घमंडिया छोड़ो इंडिया'.

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह 9 अगस्त को 'भारत छोड़ो आंदोलन' के 81 साल पूरे होने पर वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने तीन बातों का आह्वान किया था और परिवारवाद छोड़ो, तुष्टिकरण भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो का नारा देते हुए कहा कि अगर देश के लोकतांत्रिक अस्तित्व को बचाना है तो इन तीनों को छोड़ना पड़ेगा. 

UP Politics: सीएम योगी के जनसंख्या वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- 'इन लोगों ने भारत छोड़ो आंदोलन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नैनीताल बना किंग कोबरा का सुरक्षित आशियाना, पश्चिमी घाट वालों से अलग पहचान
नैनीताल बना किंग कोबरा का सुरक्षित आशियाना, पश्चिमी घाट वालों से अलग पहचान
फतेहपुर: मूर्ति विसर्जन में छेड़खानी के बाद बवाल, दो गांवों में तनाव; 18 पर केस दर्ज
फतेहपुर: मूर्ति विसर्जन में छेड़खानी के बाद बवाल, दो गांवों में तनाव; 18 पर केस दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सेलाकुई में 20.55 करोड़ की पांच चिकित्सा योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री धामी ने सेलाकुई में 20.55 करोड़ की पांच चिकित्सा योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया
CM योगी बोले- 'समाज को बांटने वालों में रावण की आत्मा, देश को कमजोर करने की साजिश'
CM योगी बोले- 'समाज को बांटने वालों में रावण की आत्मा, देश को कमजोर करने की साजिश'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget