एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी की बहनोई ने चाकुओं से गोदकर की हत्या, एक घायल

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में आपसी विवाद के चलते जीजा ने अपने ही साले की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है. इस घटना में एक लकड़ी व्यापारी भी गंभीर रूप से घायल हो गया है.

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बता दें कि यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगेश चौराहे पर एक आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने वाले कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई हैं. इस घटना में व्यापारी के साथ मौजूद एक लकड़ी व्यपारी भी घायल हो गया है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी अविनाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

बहनोई ने की साले की हत्या

जानकारी के मुताबिक राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी अविनाश जायसवाल की उसके ही बहनोई अजय जयसवाल ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. जबकि उसके साथी परमात्मा मद्धेशिया को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी नेहा का पारिवारिक न्यायालय में विवाद चल रहा है. जिसके चलते वो कोर्ट के आदेश पर गंगेश चौराहा स्थित ससुराल में एक कमरे में रह रही है. अजय का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद भी हुआ. जिसके बाद उसने नेहा को बहुत बुरी तरह से पीटा था. इसके बाद गुस्से में अजय ने नेहा के भाई अविनाश को फोन किया.

ये है पूरा मामला

अविनाश अपने दोस्त परमात्मा मद्धेशिया के साथ बहन को मिलने पहुंचा. इसी बीच उसका अपने बहनोई अजय से विवाद हो गया. विवाद के दौरान ही अजय जयसवाल ने अपने साले अविनाश पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. इस दौरान परमात्मा मद्धेशिया पर भी उसने चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया जबकि गंभीर रूप से घायल साले अविनाश और उसके दोस्त परमात्मा को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. वहां पर अविनाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है.

वहीं अब पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार घटनास्थल पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. जिससे हमलावरों को गिरफ्तार किया जा सके.

ये भी पढ़ें-

UP News: पीलीभीत में कॉलेज की छात्राओं को ब्लैकमेल कर सेक्स रैकेट चला रहा था प्रोफेसर, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Jabalpur News: पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में कई दिनों से दहशत फैला रहा था मगरमच्छ, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने आखिरकार पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget