एक्सप्लोरर

Gonda News: गोंडा में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी, हत्या के आरोप में था बंद

गोंडा में पेशी के लिए ले जाते वक्त कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. इस घटना की सीसीटीवी फुटेज बाहर आया है.

UP News: गोंडा न्यायालय (Gonda Court) में पेशी के लिए लाया गया कैदी गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. कैदी के फरार होने की सूचना से पुलिस विभाग (Police Department) में हड़कंप मच गया. पुलिस कैदी की तलाश में जुट गई है. निहालपुरवा गांव का रहने वाला कैदी श्यामू कोरी गायत्री पुरम में हुए दोहरे हत्यकांड का आरोपी है जो जिला कारागार में बंद था. उसके फरार होने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं और पुलिस बंदी को पकड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है. न्यायालय से बाहर आते बंदी का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) भी सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस श्यामू कोरी को पकड़ने में लगी हुई है. 

फरार होने के बाद तेज हुआ तलाशी अभियान

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं. कैदी के फरार होने की सूचना पर पूरा कचहरी परिसर छावनी में तब्दील हो गया. पुलिस कर्मियों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन फरार बंदी का कोई पता नहीं चल सका. न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. फुटेज में वह न्यायालय के लखनऊ रोड गेट पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है.

UP Politics: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयंत चौधरी को बुलाया, राजभर को नहीं दिया न्योता

पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी हो सकती है कार्रवाई

 इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि जनपद गोंडा में जिला कारागार से कुछ आरोपियों को न्यायालय में पेशी पर लाया गया था. इसी दौरान एक आरोपी सिपाही को झटका देकर भाग गया. पूरे परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया. तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी सदर को इसकी जांच सौंपी गई है यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें -

Ramnagar Accident News: उत्तराखंड के रामनगर में भीषण सड़क हादसा, नदी में गाड़ी गिरने से 9 की मौत

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget