एक्सप्लोरर

UP Crime News: गोंडा पुलिस ने तिहरे हत्याकांड में किया खुलासा, पति ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा था मौत के घाट

Gonda Triple Murder Case: पुलिस ने ट्रिपल मर्डर केस को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पति ने पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम उठाया था.

UP Crime News: गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव में महिला व उसकी दो बेटियों की ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई थी. घटना की सूचना मिलते ही आईजी, पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था. वहीं, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, मृतक महिला के पति ने पूरी घटना को अंजाम दिया है.

पति ने की थी तीनों की हत्या 

आरोपी पति गुड्डू उर्फ ओम प्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम पूरी घटना का बारीकी से जांच किया था. 26 वर्षीय महिला व उसके एक वर्षीय बच्ची और 6 वर्ष की बच्ची की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस की शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद के चलते घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया था.

एसपी ने क्या कहा

वहीं, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि, खरगूपुर थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव में ट्रिपल हत्या से सनसनी फैली गई थी. पूरी मर्डर की घटना का खुलासा कर दिया गया है. इस घटना में एक महिला उसके दो बच्चियों की हत्या की गई थी. मृतक महिला के पति द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था. पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने व आगे की जो अन्य विधिक कार्रवाई है, की जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आईजी, डीएम व डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम की पूरी घटना की जांच में जुटी हुई थी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. पुलिस को कुछ अभिलेख भी हाथ लगे जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा किया गया है.

ये भी पढ़ें.

Attack on Judicial Magistrate Case: न्यायिक मजिस्ट्रेट पर जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार, ये था पूरा मामला

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget