एक्सप्लोरर

Gonda News: फर्जी दस्तावेज लगाकर सालों से 4 लोग कर रहे थे टीचर की नौकरी, अब होगी करोड़ों की रिकवरी

Gonda News: गोंडा में एसआईटी जांच के बाद 4 शिक्षक फर्जी मिले हैं जिसके बाद उन्हें सेवा से बर्खाश्त कर दिया गया है. साथ ही चारों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है.

Gonda News: गोंडा में फिर से फर्जी शिक्षकों का मामला गरमाया है. एसआईटी जांच के बाद 4 शिक्षक फर्जी मिले हैं. फर्जी शिक्षकों पर अब संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी एफआईआर दर्ज कराएंगे और उनके बाद वेतन रिकवरी का आदेश होगा. जांच के बाद यह खुलासा हुआ है कि 4  शिक्षक फर्जी दस्तावेज लगाकर अध्यापक की नौकरी कर रहे थे.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि इन के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी और वेतन रिकवरी के लिए लेखा विभाग को पत्र लिख दिया गया है.  लगभग 4 करोड़ रुपए की रिकवरी होनी है. एसआईटी की जांच के बाद पूरा मामला सामने आया था इसके बाद लगातार इनको नोटिस भेजा जा रहा था. नोटिस का जवाब ना मिलने के बाद एफ आई आर दर्ज कराने के साथ वेतन रिकवरी भी करवाया जाएगा.

चार प्राथमिक शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया

गोंडा जिले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी कर रहे चार प्राथमिक शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया गया. बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने चारों शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश देते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को इन चारों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है. इन बर्खास्त शिक्षकों को वेतन समेत विभिन्न पदों में दी गई धनराशि की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. बर्खास्त शिक्षकों पर लगभग 4 करोड़ों रुपए की रिकवरी के आदेश दे दिए गए हैं. 

Prayagraj: यूपी के मदरसों पर पाबंदी लगाए जाने की मांग को लेकर इलाबाद HC में PIL दाखिल, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

बर्खास्त हुए शिक्षकों में ये हैं शामिल

बर्खास्त किये गये शिक्षकों में बेलसर के प्राइमरी स्कूल (पूरे गोड़ियन) में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात और संतकबीरनगर जिले के जमिरा गांव के निवासी राजेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय (राजापुर रेतवागाड़ा) में प्रिसिंपल पर तैनात व आजमगढ़ जिले के गांवॉ भदौरा खास निवासी विनोद कुमार सिंह, मुजेहना के प्राथमिक विद्यालय (पूरे सिधारी) में तैनात कुलदीप और इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपाल ग्रंट में  के पद प्रिसिंपल पर तैनात जितेंद्र कुमार यादव शामिल हैं. इन सभी के शैक्षणिक अभिलेख फर्जी पाये गये हैं.

बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि ये लोग दूसरे व्यक्ति के शैक्षिक अभिलेख प्रयोग कर दूसरे नाम पर अपने अभिलेख, पैन कार्ड, आधार कार्ड लगाकर वेरीफिकेशन कराकर नौकरी पाकर वेतन ले रहे थे. ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर वित्त एवं लेखा विभाग को पत्र भेजा गया है. और उनके वेतन भुगतान का आकलन कराया जा रहा हैं. ऐसे लगभग 60 शिक्षक हैं जिनके ऊपर कार्रवाई की जा रही है. बीएसए ने कहा कि अब ऐसे और लोगों पर नजर है, जो फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे हैं.

Kanpur Dehat: दबंगों से परेशान परिवार ने किया पलायन का फैसला, रो-रो कर सीएम से लगाई गुहार, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
अखिलेश के पुराने साथी से गठबंधन करेगी कांग्रेस! सामने आई तस्वीर
अखिलेश के पुराने साथी से गठबंधन करेगी कांग्रेस! सामने आई तस्वीर
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
UP News: मुख्यमंत्री योगी का मैनपुरी दौरा: सीएम बोले –‘अब कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’
मुख्यमंत्री योगी का मैनपुरी दौरा: सीएम बोले –‘अब कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget