एक्सप्लोरर

UP News: बीजेपी सांसद समेत 12 लोगों पर डकैती का मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश पर हुई FIR

Kirti Vardhan Singh News: मामला हाई प्रोफाईल होने की वजह से गोंडा पुलिस ने चुप्पी साध ली थी. फरियादी ने अदालत से न्याय की गुहार लगाई. एमपी एमएलए कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस एक्टिव हुई.

UP News: गोंडा से बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह (Gonda BJP MP Kirti Vardhan Singh) उर्फ राजा भैया बुरे फंस गए हैं. सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और दो पुलिस निरीक्षकों समेत 12 लोगों पर डकैती, मारपीट और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज हुआ है. गुरुद्वारे पर कब्जा, मारपीट और लूट मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था. हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस चुप्पी साधे बैठी रही. करीब 6 महीने से 88 साल की महिला गुरबचन कौर सांसद न्याय की लड़ाई लड़ रही थी.

बुरे फंसे गोंडा से बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह

कोर्ट का आदेश आने के 4 दिनों बाद मनकापुर कोतवाली में बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ. गुरबचन कौर ने बताया कि ससुर मोहर सिंह की तरफ से बनाए मोहल्ला भगत सिंह नगर के मकान में गुरुद्वारा भी है. 13 सितंबर 2023 को बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के गुर्गे तत्कालीन मनकापुर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह और अपराध निरीक्षक अरुण कुमार राय संग पहुंचे. उन्होंने कहा कि मकान खाली करने की धमकी दी. वजह पूछने पर बताया कि राजा भैया ने खरीद लिया है.

कोर्ट के आदेश पर डकैती का मुकदमा हुआ दर्ज

14 सितंबर को तहरीर के जरिए अपर पुलिस अधीक्षक को  सूचना दी गई. उन्होंने क्षेत्राधिकारी मनकापुर को जांच का आदेश दिया. 15 सितंबर को निरीक्षक अरुण कुमार राय 15 पुलिसकर्मियों के साथ फिर पहुंचकर गुरुद्वारा खाली करने की धमकी देने लगे. मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से शासन प्रशासन चुप्पी साधे बैठा था. गुरबचन कौर के परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. 18 जनवरी को एमपी एमएलए कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. आदेश के 14 दिनों बाद पुलिस ने बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल ने बताया कि एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश पर मनकापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

हाई प्रोफाईल मामले में पुलिस ने साधी थी चुप्पी

उन्होंने बताया कि बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह अभी संसद सत्र में हिस्सा लेने दिल्ली गये हुए हैं. गोंडा आने के बाद पुलिस सांसद से पूछताछ कर सकती है. मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश पर बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया, सुधीर कुमार सिंह, अरुण कुमार राय, कुलवंत कौर, जसविंदर सिंह उर्फ गोल्डी, महेंद्र पाल सिंह, अंग्रेज सिंह, सहदेव यादव, अमन यादव, इरफान खान, जीशान जिशु खान, रिजवान खान और 50- 60 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. 

UP News: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह का दिया निमंत्रण

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget