एक्सप्लोरर

शोहदे की छेड़खानी से तंग आकर तीसरी मंजिल से कूदी लड़की, पिता ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

पीड़ित लड़की बलरामपुर अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर चुकी इस लड़की ने छेड़खानी से तंग आकर अपने घर की छत से छलांग लगा दी।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ कागजों में और अफसरों के बयानों में ही नजर आती है। हालांकि जमीनी हकीकत अब भी नहीं बदली है। जहां राजधानी लखनऊ में इंजीनियरिंग पास बेटी ने छेड़खानी से तंग आकर अपनी जान देने की कोशिश की। बीते कई महीनों से शोहदे से परेशान युवती ने अपने बहुमंजिला घर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत ये रही कि इस बेटी की जान बच गई, लेकिन हाथ-पैर में उसे गंभीर चोटें आई है। राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

क्या है मामला पीड़ित लड़की बलरामपुर अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर चुकी इस लड़की ने छेड़खानी से तंग आकर अपने घर की छत से छलांग लगा दी। लड़की की जान तो बच गई, लेकिन उसके आत्महत्या के प्रयास का नतीजा ये रहा कि उसके पैर व रीढ़ की हड्डी टूट गई।

लखनऊ के इंदिरा नगर के राजीवनगर में रहने वाले लड़की बीते कई महीनों से मोहल्ले के ही दबंग शोहदे राजकुमार यादव से परेशान थी। बीटेक करने के बाद कंपटीशन की तैयारी कर रही पीड़ित लड़की जब भी कोचिंग के लिए निकलती, राजकुमार उसका पीछा करता। वे पिछले कई महीनों से उसके साथ छेड़खानी कर रहा था, लेकिन बीते एक महीने से राजकुमार ने उसका जीना मुहाल कर रखा था। बताया जा रहा है कि बीती 17 अप्रैल को कोचिंग जाते समय पीड़िता को राजकुमार ने रास्ते में मारा पीटा भी और बात नहीं करने पर तेजाब फेंकने व मां बाप की हत्या करने जैसी धमकी तक दी। पीड़िता दिन ब दिन उसकी बढ़ती हरकतों से इतना परेशान हो गई कि उसने अपने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा कर जान देने की कोशिश करना बेहतर समझा।

पीड़िता का बयान अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि वो हमें रोज परेशान करता था। उसने हमारा फोन तक हैक कर लिया था। आधीर रात को भी कॉल कर देता था। 17 तारीख को कोचिंग जाते वक्त उसने रास्ते में मारा भी।

पीड़िता के पिता का पुलिस पर आरोप  पीड़िता के पिता राधे श्याम कहते है कि उन्होंने आरोपी की शिकायत स्थानीय थाने में भी की, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उन पर समझौते का दबाव बनाने लगी और प्रेम प्रसंग का मामला बताकर उनकी ही बेटी के चरित्र पर उंगली उठा रही है। पीड़ित लड़की के पिता राधेश्याम कश्यप ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम आरोपी राजकुमार की शिकायत लेकर थाने गए, तो थानेदार ने चौकी इंचार्ज के पास भेज दिया। चौकी इंचार्ज समझौता करने की बात करने लगे। बेटी की राजकुमार से दोस्ती की बात कहकर पुलिस बेटी को बदनाम कर रही है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार  इस बीच पुलिस ने पीड़िता के आत्महत्या का कदम उठाते ही आरोपी राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन थाने पर सुनवाई ना होने की बात को अफसर खारिज कर अपनी ही दलील दे रहे है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget