एक्सप्लोरर

Ghazipur News: यूपी में नाम बदलने की सियासत जारी, अब गाजीपुर के लिए सीएम योगी को लिखा पत्र

Ghazipur Name may change: यूपी में अब गाजीपुर का नाम बदले जाने की चर्चा तेज है. यहां की सदर विधायक संगीता बलवंत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है.

Ghazipur May change into Gandhipur: प्रदेश में इन दिनों शहरों के नाम बदलने की होड़ मची हुई है. हर कोई अपने शहर और जनपद का नाम बदलना चाहता है. इसी कड़ी में गाजीपुर की सदर विधायक ने 10 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र सौंपा है. जिसमें उन्होंने गाजीपुर का नाम गांधीपुरी या गांधीपुर करने की मांग किया है. यह मांग पत्र उन्होंने काशी क्षेत्र के विधायकों की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा है. इसके पूर्व गाजीपुर के रहने वाले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव के द्वारा भी इस जनपद का नाम गांधीपुर किए जाने का मामला उठाया गया था. तब उन्होंने इस संबंध में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र सौंपा था.

गांधीपुर के नाम से जाना जाता था..

गाजीपुर की सदर विधायक व सहकारिता राज्यमंत्री ने एबीपी गंगा को बताया कि, बहुत सारे जनपदों का नाम मुस्लिम शासकों के नाम पर मुस्लिम शासन काल में बदले गए हैं. उन्हीं नामों में गाजीपुर का भी नाम भी है. सन 1330 में सैयद गाजी के नाम पर जनपद का नाम गाजीपुर किया गया था, जबकि उसके पहले जनपद को गांधीपुर के नाम से जाना जाता था. उन्होंने बताया कि, महर्षि विश्वामित्र के पिता राजा गांधी जिनका जन्म भूमि और कर्म भूमि भी गाजीपुर रहा है. और आज उनका किले का अवशेष भी शहर के चीतनाथ इलाके में देखने को मिलता है. जो कोट मोहल्ले के नाम से शुमार है. इसी मोहल्ले में राजा गांधी के द्वारा स्थापित प्राचीन हनुमान का मंदिर भी है. जिनका पहले पैर नहीं दिखता था, क्योंकि उनका एक पैर जमीन के अंदर और एक पैर घुटने के पास से मुड़ा हुआ है लेकिन अब उस हनुमान की मूर्ति भी लोगों को दिख रही है.


Ghazipur News: यूपी में नाम बदलने की सियासत जारी, अब गाजीपुर के लिए सीएम योगी को लिखा पत्र

ये था इतिहास

डॉ संगीता बलवंत ने अपने पत्र में भगवान राम और लक्ष्मण के साथ ही महाराजा दशरथ का भी उल्लेख किया है. इसके अलावा श्रवण कुमार को राजा दशरथ के शब्दभेदी बाण से मारने और वह स्थान आज महार धाम के नाम से जाना जाता है, इसका भी उल्लेख किया गया है. साथ ही महर्षि परशुराम और उनके पिता जमदग्नि ऋषि के आश्रम जो जमानिया इलाके में विराजमान है, उसका भी उल्लेख किया गया है. साथ ही यह भी बताया गया है कि 1330 में सैयद गाजी के नाम पर गांधीपुर का नाम बदलकर गाजीपुर कर दिया गया था.

उन्होंने बातचीत के दौरान बताया और अपने पत्र में भी लिखा है कि महर्षि विश्वामित्र की पुत्री शकुंतला से जन्मे राजा भरत जिनका जन्म स्थान करंडा इलाके में है. जहां पर महर्षि कण्व के आश्रम में राजा भरत की परवरिश हुई थी, जिनके नाम पर देश का नाम भारत भी पड़ा, इसलिए गाजीपुर का नाम गाजीपुर होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें.

Shivpal Yadav Rath Yatra: यूपी चुनाव को साधने रथ यात्रा पर निकले शिवपाल यादव, अखिलेश पर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget