एक्सप्लोरर

यूपी: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दिल्ली-एनसीआर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे गये

दिल्ली एनसीआर में लगातार लूट की वारदातें तेजी से बढ़ी थी. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस सतर्क थी. इसी के चलते मंगलवार को पुलिस के हत्थे चार बदमाश चढ़ गये. खास बात ये है कि इन पर दो दर्जन से ज्यादा चोरी व लूट के मामले दर्ज हैं.

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस का ऑपरेशन जारी है. गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हिंडन नहर पटरी पर क्राइम ब्रांच और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ है.

गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक बदमाशों की पहचान नीशू उर्फ करन, नितिन, शादाब, रिंकू के रूप में हुई है. एसएसपी के मुताबिक ये चारों बदमाश बेहद ही शातिर लुटेरे हैं, जो कि रात के समय सड़क पर लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे. हाल ही में इन बदमाशों ने दिल्ली बॉर्डर के पास आटा व्यापारी से लूट के दौरान मौके पर पुलिस के सिपाही के आ जाने पर गोली तक चला दी थी.

बदमाशों से बरामद हुई लूटी हुई कार

ये बदमाश दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी हुई वैगन आर कार, दो 32 बोर पिस्टल, पांच कारतूस और लूटा गया मोबाइल एवं नकदी बरामद की है. पकड़े गए बदमाशों पर करीब दो दर्जन से अधिक चोरी, लूट आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है. एसएसपी कलानिधि नैथानी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25000 रुपये इनाम राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है.

आपको बता दें कि गाजियाबाद जिले में लगातार वारदातें बढ़ रही हैं. वाहन चोरी, लूट जैसी वारदातों में अचानक इजाफा हुआ है. फिलहाल पुलिस इन चार बदमाशों को गिरफ्तार कर यह दावा कर रही है कि इन वारदातों पर रोक लगना संभव है. देखना होगा कि क्या यही चार बदमाश थे जो पूरे जिले में वारदातों को अंजाम दे रहे थे. प्रदेश में चल रहे लॉकडाउन के दौरान भी लगातार अपराधिक वारदातें बढ़ी थी, ऐसे में पुलिस के लिए एक बड़ा सिरदर्द बना हुआ था.

ये भी पढ़ें.

यूपी: कानपुर में पुलिस की लापरवाही, फिरौती के 30 लाख रुपये दिये, फिर भी अपहरणकर्ताओं के चंगुल से नहीं छूटा युवक

यूपी में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, उम्मीदवारों के लिये आ सकती है राहत की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget