एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: गाजियाबाद में स्कूल की मनमानी पर भड़के पेरेंट्स , टाइमिंग बढ़ाने के खिलाफ किया प्रदर्शन

Ghaziabad News In Hindi: गाजियाबाद के डीपीएसजी स्कूल में बिना पेरेंट्स की सहमति 2 घंटे स्कूल टाइम बढ़ाने पर हंगामा मच गया. स्कूल प्रशासन अब तक सामने नहीं आया.

गाजियाबाद के एक निजी स्कूल में अचानक स्कूल टाइम बढ़ाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. मामला दिल्ली-मेरठ रोड स्थित डीपीएसजी स्कूल का है, जहां बड़ी संख्या में पेरेंट्स स्कूल के बाहर जमा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पेरेंट्स का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने बिना उनकी सहमति के बच्चों के स्कूल का समय 2 घंटे बढ़ा दिया है.

पेरेंट्स के मुताबिक पहले स्कूल का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक था, जिसे अब बदलकर सुबह 9:00 बजे से 3:30 बजे तक कर दिया गया है. उनका कहना है कि इस फैसले की कोई पूर्व सूचना या सहमति नहीं ली गई. अचानक लिए गए इस फैसले से बच्चों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है.

बच्चों पर पड़ रहा असर

अभिभावकों का कहना है कि लंबे समय तक स्कूल में रहने से बच्चों को खेलने, आराम करने और पढ़ाई की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है.

खासकर छोटे बच्चों और एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों पर इसका ज्यादा असर पड़ रहा है. इसके अलावा स्कूल आने-जाने में भी बच्चों का काफी समय बस में ही बीत जाता है, जिससे उनकी थकान और बढ़ रही है.

स्कूल प्रशासन नहीं आया सामने

हंगामे के दौरान पेरेंट्स लगातार स्कूल मैनेजमेंट से बात करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आया है. न ही स्कूल की ओर से पेरेंट्स या मीडिया को कोई आधिकारिक जवाब दिया गया है, जिससे अभिभावकों का गुस्सा और बढ़ गया है.

पैरेंट्स एसोसिएशन ने दी चेतावनी

इस पूरे मामले में इंडियन पैरेंट एसोसिएशन भी सक्रिय हो गई है. संगठन के प्रतिनिधि विवेक त्यागी का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो प्रशासन के उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा.

फिलहाल पेरेंट्स स्कूल के बाहर डटे हुए हैं और अपनी मांगों पर अड़े हैं. सभी की नजर अब स्कूल प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है कि वह इस मुद्दे पर क्या फैसला लेता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget