एक्सप्लोरर

नंदकिशोर गुर्जर ने उठाया ‘थूक जिहाद’ का मुद्दा, विधानसभा में सख्त कानून की वकालत

Ghaziabad News: नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि हमने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है, जिसमें थूक जिहाद व खाद्य पदार्थों में अमानवीय हकतों से धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली घटनाओं का जिक्र किया है.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. इस बार नंदकिशोर गुर्जर ने खाने के सामान के सामान को अपवित्र करने के नाम पर थूक जिहाद का मुद्दा उठाया है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर प्रदेश में हो रही जिहाद संबंधी घटनाओं पर चिंता जताई है. इस पर सख्त कानून बनाने की मांग उठाई है.

आईएएनएस से बात करते हुए नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि हमने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है, जिसमें थूक जिहाद व खाद्य पदार्थों में अमानवीय हरकतों से धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली घटनाओं का जिक्र किया है. मैंने इन घटनाओं को रोकने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि अगले मानसून सत्र में कठोर कानून लाया जाए.

भावनाएं भड़कने की बात कही

उन्होंने कहा कि यह कांवड़ मार्ग है. पहचान छिपाकर अगर सावन माह में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली घटनाएं हो रही हैं, तो ये चिंताजनक है. इससे दंगा भड़क सकता है. इसे रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है.

नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि धार्मिक भावनाएं आहत करने में लगे लोगों को राजनीतिक संरक्षण भी मिल रहा है. ये लोग सुनियोजित तरीके से प्रदेश में दंगे फैलाने की साजिश रच रहे हैं. यही नहीं नंदकिशोर गुर्जर ने अपने पत्र के माध्यम से इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है.

जूस में थूक मिलाने का मामला आया था सामने

बता दें कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जूस में थूक मिलाने का मामला सामने आया है. बताया गया कि गौड़ सिद्धार्थम में एक जूस की दुकान पर कुछ व्रतधारियों ने जूस खरीदा था. जूस पीने के बाद उन्होंने इस पर संदेह जताया. उन्होंने बताया कि उसमें कुछ गड़बड़ है. व्रतियों ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने जानबूझकर जूस में थूक मिलाया. यह भी जानकारी सामने आई है कि दुकानदार ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हिंदू नाम भारत का उपयोग किया. जूस दुकानदार ने अपने हाथ में कलावा बांधकर ग्राहकों को भ्रमित किया.

दो हुए थे गिरफ्तार

थूक मिलाने के केस में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. जल निगम इलाके में एक जूस की दुकान पर स्वच्छता संबंधी नियमों के उल्लंघन की शिकायत के बाद शुक्रवार को विजय नगर इलाके में दो लोगों को हिरासत में लिया गया. इस घटना के बाद से नंदकिशोर गुर्जर ने ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget