एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: जूस में थूक और संदिग्ध बोतल मिलने पर बवाल, दो गिरफ्तार; सड़क जाम कर विरोध

Ghaziabad News: मेरठ रोड पर मूवी वर्ल्ड के सामने स्थित दिल्ली जूस कॉर्नर पर दो युवकों ने जूस में थूक मिलाने का आरोप लगाया. जिससे आक्रोश भड़क गया. फ़िलहाल दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है.

गाजियाबाद में जूस में थूक और यूरिन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दूसरे दिन भी हिन्दू संगठनों ने जूस की दुकान के बाहर प्रदर्शन किया. जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को शांत किया. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.

दरअसल 13 जुलाई को मेरठ रोड पर मूवी वर्ल्ड के सामने स्थित दिल्ली जूस कॉर्नर पर दो युवकों ने जूस में थूक मिलाने का आरोप लगाया. स्थानीय लोगों ने दुकान की तलाशी के दौरान एक बोतल में यूरिन जैसा तरल पदार्थ होने का दावा किया, जिससे आक्रोश भड़क गया. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और "हर हर महादेव" व "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए मेरठ रोड, जो कांवड़ यात्रा का प्रमुख मार्ग जाम कर दिया.

पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारियों, जीशान और महताब, को हिरासत में लिया है. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने  भावना अगरिया की अगुवाई में जूस और संदिग्ध बोतल के सैंपल एकत्र किए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है.

पूनम मिश्रा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में जूस की गुणवत्ता में अनियमितताएं सामने आई हैं. यदि कोई लिखित तहरीर मिलती है, तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप

इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष विशाल त्यागी और विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रमुख अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि दुकान का नाम ‘दिल्ली जूस कॉर्नर’ जानबूझकर भ्रामक रखा गया ताकि कांवड़ियों और हिंदू ग्राहकों को गुमराह किया जाए. उनका दावा है कि दुकान संचालक और कर्मचारी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे. कार्यकर्ताओं ने मांग की कि दुकानदारों का नाम और पहचान स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो.

मेरठ रोड जाम, कांवड़ मार्ग पर संवेदनशीलता

बता दें कि मेरठ रोड कांवड़ यात्रा का प्रमुख मार्ग है, इस घटना ने सावन माह में विशेष संवेदनशीलता पैदा कर दी है. गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दी, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर जाम खुलवाया और दुकान को सुरक्षा कारणों से बंद करा दिया.

पिछली घटनाओं ने बढ़ाया तनाव

इससे पहले 12 जुलाई को विजयनगर के सिद्धार्थ विहार में भारत जूस कॉर्नर पर भी इसी तरह का हंगामा हुआ था, जहां दुकानदार पर हिंदू प्रतीकों का उपयोग कर ग्राहकों को भ्रमित करने और जूस में थूक मिलाने का आरोप लगा था. इसके अलावा, सितंबर 2024 में लोनी में जूस विक्रेता आमिर और उसके नाबालिग साथी को यूरिन मिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इन घटनाओं की वजह से भी स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी ने बेटे को बनाया बाप का कातिल, पिता की हत्या कर हुआ फरार
गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी ने बेटे को बनाया बाप का कातिल, पिता की हत्या कर हुआ फरार
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget