एक्सप्लोरर

Ghaziabad Mandir: गाजियाबाद के इस हनुमान मंदिर में भी लागू हुआ ड्रेस कोड, कटी-फटी जींस, हाफ पैंट और छोटे कपड़ों पर रोक

Dress Code in Temple: संजय नगर में स्थिति दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं के कटी-फटी जींस, हाफ पैंट और स्लीवलेस टी-शर्ट पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

 

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जनपद में भी प्रसिद्ध हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) में भी अब से ड्रेस कोड (Dress Code) लागू कर दिया गया है. संजय नगर स्थित हनुमान मंदिर में प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में हाफ पैंट, कटी-फटी जींस, स्लीवलेस टी-शर्ट और छोटे कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके लिए समिति की और से मंदिर के अंदर और बाहर भी एक बोर्ड लगा दिया गया है, ताकि सभी श्रद्धालुओं को जानकारी दी जा सके. मंदिर समिति का कहना है कि ऐसे कपड़े पहनकर आने से मंदिर में आने वाले दूसरे श्रद्धालुओं का ध्यान भटकता है.    

संजय नगर में स्थिति दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. मंदिर समिति का कहना है कि पिछले काफी समय से देखा जा रहा था कि मंदिर में कई श्रद्धालु पश्चिमी सभ्यता के कपड़े पहनकर आ जाते हैं,जो पूजा स्थल के लिए उचित नहीं लगता. इस मुद्दे को लेकर समिति की बैठक में भी चर्चा की गई, जिसके बाद सर्वसम्मति से मंदिर में श्रद्दालुओं के लिए ड्रेस कोड तय किया गया है. जिसके तहत मंदिर में हाफ पैंट,  रिप्ड जींस, स्लीवलैस टी-शर्ट और छोटे कपड़े पहन कर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

मंदिर के बाहर लगाया गया सूचना बोर्ड

मंदिर समिति के मुख्य ट्रस्टी बीके अग्रवाल की ओर से मंदिर के बाहर और अंदर सूचना बोर्ड भी लगा दिए गए हैं. जिस पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर में भारतीय संस्कृति के मुताबिक ही कपड़े पहनकर प्रवेश करें. दूसरे का ध्यान भटकाने वाले कपड़े पहनकर मंदिर में पूजा अर्चना न करें. 

वहीं मंदिर के पंडित सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि कई श्रद्धालु मंदिर में वेस्टर्न कल्चर के कपड़े पहनकर मंदिर आ रहे थे, जिसकी वजह से यहां आने वाले दूसरे श्रद्धालुओं का ध्यान भटक रहा था. जिसे लेकर मंदिर समिति की बैठक में चर्चा की गई और फिर विचार विमर्श करने के बाद मंदिर में ड्रेस कोड लागू करने का फैसला किया गया है. इस फैसले से भारतीय संस्कृति को बचाया जा सकेगा. 

आपको बता दें कि इससे पहले मथुरा, आगरा के कई मंदिरों में भी इसी तरह के ड्रेस कोड लागू किया गया है और श्रद्धालुओं से भारतीय परंपरा के परिधान पहनकर ही मंदिर में आने को कहा गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी कांग्रेस की बैठक, लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा, बृजलाल खाबरी बोले- 'संगठन को मिलेगा काफी बल'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget