एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी बगैर लाइसेंस के ब्रांडेड शराब, 230 बोतलों से साथ 4 गिरफ्तार

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में आज आबकारी विभाग ने अवैध ढंग से शराब परोसने वाले रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की है. इस मामले में ऑनर समेत 7 लोगों पर पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

Ghaziabad News Today: गाजियाबाद में आबकारी विभाग ने पॉश इलाके में स्थित आरडीसी के एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर अवैध ढंग से परोसी जा रही शराब का भंडाफोड़ किया है. इस रेस्टोरेंट में ना सिर्फ उत्तर प्रदेश की बल्कि सिर्फ दिल्ली में बिकने वाली शराब का भी प्रयोग हो रहा था. इस मामले में रेस्टोरेंट के मालिक और उसके माता-पिता समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह पूरा मामला गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र पॉश इलाके में स्थि आरडीसी के एक रेस्टोरेंट का है. रेस्टोरेंट बिना लाइसेंस के ग्राहकों को शराब परोस रहा था. आबकारी विभाग ने छापा मारकर मौके से अलग-अलग ब्रांड की विदेशी मदिरा, बीयर और वाइन की 230 बोतलें बरामद की है. जिसके बाद रेस्टोरेंट के मालिक और उनके माता-पिता समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. 

चार आरोपी गिरफ्तार
इस छापामारी की कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट में जो चार लोग मौजूद थे, उनको गिरफ्तार कर लिया गया है. गाजियाबाद आबकारी विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में थाना कवि नगर क्षेत्र के आरडीसी के 'ताशा किचन रेस्टोरेंट द फूड वर्कशॉप' में छापामारी की गई. 

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छापामारी के दौरान यहां से उत्तर प्रदेश और दिल्ली से बिक्री के लिए मंगाई अलग- अलग ब्रांडों की विदेशी मदिरा, बीयर और वाइन की 199 सील बंद और 31 खाली बोतलें बरामद हुई हैं. इस रेस्टोरेंट के पास शराब पिलाने का लाइसेंस मौजूद नहीं था. इसके साथ ही यहां दूसरे राज्यों की शराब भी पिलाई जा रही थी. 

इनके कहने पर पिला रहे थे शराब
आबकारी विभाग के मुताबिक, इस रेस्टोरेंट से मोहित, संजय, ईश्वर और भुनेश को बिना लाइसेंस शराब पिलाने और दूसरे प्रदेश की शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में इन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट के मालिक संयम कोहली उनकी माता डिंपल कोहली, पिता श्याम कोहली के कहने पर वे लोग शराब पिला रहे थे. इन सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है. मौके पर मिले चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: कानपुर जेल में बंद हैं क्षमता से दोगुने कैदी, अब 750 कैदियों की रिहाई से मिली राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
UP Weather: यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget