एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: गाजियाबाद एलिवेटेड रोड पर लगे 27 CCTV कैमरों के तार चोरी, एक हफ्ते पहले ही बना था कंट्रोल रूम

Ghaziabad News: गाजियाबाद एलिवेटेड रोड स्टंट और रील बनाने की घटनाएं रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. बुधवार को ही इसके कंट्रोल रूम का भी उद्घाटन किया गया था.

Ghaziabad News: गाजियाबाद (Ghaziabad) की एलिवेटेड रोड (Elevated Road) पर स्टंटबाजी को रोकने के लिए 42 सीसीटीवी (CCTV) लगाए गए थे, जिसमें से 27 सीसीटीवी की तार ही चोरी हो गई. इस मामले में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज की गई है. इसके साथ ही चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं.  वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में दारोगा समेत दस पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

दरअसल गाजियाबाद की एलिवेटेड रोड पर स्टंटबाजी और जन्मदिन का केक काटते हुए तमाम ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई भी की, लेकिन बावजूद इसके इस तरह की घटनाओं में कमी नहीं आ रही थी, जिसके बाद पुलिस ने रील बनाने वालों की रोकथाम के लिए पूरे एलिवेटेड रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम कसी जा सके. 

स्टंटबाजी रोकने के लिए लगाए थे कैमरे

गाजियाबाद एलिवेटेड रोड एक लंबी सड़क है अक्सर स्टंट बाजी करने के लिए युवक यहां पहुंच जाते हैं और रील बनाते हैं. ऐसी घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पूरे रोड पर 44 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. बीते बुधवार को कंट्रोल रूम का भी उद्घाटन किया गया था. इनको देखने के लिए वसुंधरा चौकी में कंट्रोल रूम भी बनाया गया था, जहां से इस रोड की निगरानी की जा रही थी. लेकिन अचानक ही इस रोड पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे चलना बंद हो गए.

पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो उसकी तार कटी मिली. कई सीसीटीवी की तार चोरी हो गई थी. ये एलिवेटेड रोड कौशांबी, इंदिरापुरम, साहिबाबाद और नंद ग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है. इस एलिवेटेड रोड पर चार थाना क्षेत्र पडते हैं. इस एलिवेटेड रोड पर लगे 27 कैमरों की तार चोरों ने काट ली और उसे चुराकर ले गए. 

पुलिस की नाक के नीचे से चोरी किए तार

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया सीसीटीवी की वायर काटने के मामले में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज की गई है और चोर की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है. वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में एक दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है.  पुलिस भले ही अब चोरों को पकड़ने की बात कह रही है लेकिन जिस तरह से पुलिस की नाक के नीचे से चोरों ने सेंधमारी की है उससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'मुझे जूते पॉलिश करने का काम मिलता तो सबसे बढ़िया करता', ब्रजेश पाठक ने क्यों दिया ये बयान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘2027 में सपा की लुटिया डूबने वाली है’, अखिलेश पर ब्रजेश पाठक का निशाना
‘2027 में सपा की लुटिया डूबने वाली है’, अखिलेश पर ब्रजेश पाठक का निशाना
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
लखनऊ वालों को अक्टूबर में कब मिलेगा फ्री राशन? यहां करें चेक, आ गई डेट
लखनऊ वालों को अक्टूबर में कब मिलेगा फ्री राशन? यहां करें चेक, आ गई डेट
अखिलेश यादव का CM योगी को चैलेंज, 'खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं'
अखिलेश यादव का CM योगी को चैलेंज, 'खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
Embed widget