एक्सप्लोरर

Ghaziabad: गाजियाबाद में अवैध निर्माण पर शिकंजा, प्राधिकरण ने दो भवन किए सील, कार्रवाई से हड़कंप

Ghaziabad News: निर्माणकर्ताओं द्वारा बार-बार चेतावनी और कानूनी नोटिस की अवहेलना करने के बाद प्राधिकरण ने कठोर कदम उठाते हुए दोनों स्थानों पर निर्माण को सील कर दिया. साथ ही चेतावनी नोटिस भी दिया.

यूपी में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने उपाध्यक्ष के सख्त निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. प्रवर्तन ज़ोन-04 की टीम ने प्रताप विहार और विवेकानंद नगर में चल रहे अनधिकृत निर्माण को सील करते हुए यह साफ कर दिया कि बिना अनुमति किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएग. प्राधिकरण की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा, अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

प्रताप विहार में किया सील

कार्रवाई का पहला मामला प्रताप विहार के भूखंड  संख्या L-82, सेक्टर-12 से संबंधित रहा. यहां पिंकी शर्मा द्वारा लगभग 250 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पूर्व निर्मित द्वितीय तल की छत पर तृतीय तल की चिनाई कार्य प्रारम्भ कर दिया गया था. इस पर प्राधिकरण ने 18 जून को वाद पंजीकृत कर 29 जुलाई  को कारण बताओ नोटिस और कार्य रोको नोटिस जारी किया था. इसके बावजूद निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया.

विवेकानंद नगर में भी हुई कार्रवाई

दूसरा मामला भवन संख्या-527, विवेकानंद नगर  का रहा, जहां दिनेश नागर ने प्राधिकरण द्वारा आवंटित भवन को तोड़कर भूतल पर कमरे, डब्ल्यूसी, सीढ़ी आदि का निर्माण कर छत डालने का कार्य शुरू कर दिया था. इस मामले में भी 29 जुलाई को नोटिस जारी करने के साथ 11 अगस्त  को अनुस्मारक पत्र भेजा गया, लेकिन न तो आवेदक और न ही उनके प्रतिनिधि सक्षम अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए और न ही लिखित उत्तर प्रस्तुत किया.

निर्माणकर्ताओं द्वारा बार-बार चेतावनी और कानूनी नोटिस की अवहेलना करने के बाद प्राधिकरण ने कठोर कदम उठाते हुए दोनों स्थानों पर निर्माण को सील कर दिया. इस कार्रवाई में सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-04 का पूरा स्टाफ, प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता और पुलिस बल मौजूद रहा.

बिना अनुमति निर्माण नहीं होगा

प्रवर्तन जोन-04 प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि प्राधिकरण की अनुमति के बिना कोई भी निर्माण सहन नहीं किया जाएगा. यदि भविष्य में भी ऐसे अवैध कार्य पाए गए तो ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई और तेज की जाएगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget