एक्सप्लोरर

एडमिशन का झांसा दे युवती के साथ बागपत में सामूहिक दुष्कर्म, बंदूक की नोक पर कराया डांस, बनाई अश्लील वीडियो

आरोपियों ने युवती को धमकी दी कि यदि एक सप्ताह में 30 लाख रुपए न दिए तो ये सभी फोटो और वीडियो फेसबुक और यू-ट्यूब पर वायरल कर दिए जाएंगे। पीड़ित के साथ ही उसकी भतीजी को भी मारने की धमकी दी।

बागपत, एबीपी गंगा। हरियाणा के गुरुग्राम की एक भ्रूण विज्ञानी युवती के साथ बागपत में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। युवती का आरोप है कि दो युवकों ने बागपत की एक शूटिंग रेंज में एडमिशन दिलाने के बहाने गुरुग्राम के एक मॉल के पास से उसे उसी की कार में अगवा कर लिया और बागपत के बड़ौत में ले गए। आरोपियों ने उसे एक शूटिग रेंज पर अर्द्धनग्न वस्त्रों में नाचने को मजबूर किया। उसके बाद चार लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अगले दिन उसे गुरुग्राम में ही छोड़ दिया। पीड़िता ने थाने में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एडमिशन का दिया झांसा

दरअसल, गुरुग्राम की रहने वाली एक युवती (भ्रूण विज्ञानी) की जान पहचान बागपत के विपिन तोमर से हो गई थी। उसकी बहन बड़ौत में गन शूटिंग एकेडमी के पास रहती है। युवती भी शूटिंग रेंज में एडमिशन लेने के लिए कह रही थी। इसी दौरान विपिन तोमर ने कहा कि वह उसका एडमिशन शूटिंग रेंज में करा देगा। वह विपिन की बातों में आ गई।

जबरन कार में बिठाया

विपिन अपने एक साथी आशीष के साथ 17 अप्रैल को गुरुग्राम के पेसिफिक मॉल के पास पहुंचा और उसे मॉल के पास बुला लिया। विपिन ने अपनी कार पार्किंग में खड़ी कर दी और अपने साथी के साथ जबरन उसकी कार में बैठ गया। विपिन ने उससे कहा कि शूटिंग रेंज 10 किमी दूर है। विपिन और आशीष उसे कार में लेकर बड़ौत शूटिंग रेंज पर पहुंच गए। रास्ते में दोनों युवकों ने पीड़िता को धमकी दी की उसकी हत्या की सुपारी तरणजीत सिंह और अमित मुंजाल ने दे रखी है इसलिए पहले रंगरलियां मनाएंगे और बाद में हत्या कर देंगे।

एडमिशन का झांसा दे युवती के साथ बागपत में सामूहिक दुष्कर्म, बंदूक की नोक पर कराया डांस, बनाई अश्लील वीडियो

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

तमंचे से लैस दोनों युवक उसे बड़ौत में गन शूटिंग एकेडमी में ले गए। एकेडमी में गन चलाते हुए उसका फोटो खींचा और अ‌र्द्धनग्न कर उसे नाचने पर मजबूर किया। इसके बाद विपिन तोमर उसे अपने गांव आरिखपुर खेड़ी ले गया और विपिन, आशीष  समेत चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अ‌र्द्धनग्न बेहोशी की हालत में कर दिया और तमंचे के साथ उसका फोटो खींच ली। आरोपियों ने युवती की अश्लील फोटो खींची और वीडियो भी बनाई।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

आरोपियों ने युवती को धमकी दी कि यदि एक सप्ताह में 30 लाख रुपए न दिए तो ये सभी फोटो और वीडियो फेसबुक और यू-ट्यूब पर वायरल कर दिए जाएंगे। पीड़ित के साथ ही उसकी भतीजी को भी मारने की धमकी दी। यही नहीं आरोपियों ने उसके मोबाइल से उसकी छह साल कि भतीजी का फोटो अपने मोबाइल में ले लिया और तमंचे की नाल में रखकर फायर कर दिया। जिसके बाद वह सहम गई। आरोपियों ने यह भी कहा कि इसका (युवती का) रिश्ता तो अमीर डॉक्टर से हुआ है, इससे बहुत माल के सकते हैं। उसके बाद आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि रुपये न दिए तो वह उसकी और उसकी भतीजी की यूपी और हरियाणा के बदमाशों से हत्या करवा देंगे।

एडमिशन का झांसा दे युवती के साथ बागपत में सामूहिक दुष्कर्म, बंदूक की नोक पर कराया डांस, बनाई अश्लील वीडियो

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवती को गुरुग्राम में मॉल के पास छोड़ आये। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें विपिन तोमर पुत्र इंद्रपाल निवासी आरिफपुर खेड़ी, बागपत व आशीष बालियान निवासी मुकंदपुर जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी तरनजीत सिंह और अमित मुजांल की तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget