एक्सप्लोरर

शौच के लिए गई किशोरी को 5 युवकों ने किया अगवा, हाथ-पैर बांधकर मुंह में ठूंस दिया कपड़ा...और फिर

कानपुर स्थित नर्वल क्षेत्र के एक गांव में 8वीं की छात्रा के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पॉक्सो ऐक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कानपुर, एबीपी गंगा। जिले के एक गांव से शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां पांच युवकों ने घर के पीछे से किशोरी को अगवा कर लिया और खेत में ले जाकर हाथ-पैर बांधकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी पूरी रात खेत में बदहवास हालत में बंधी पड़ी रही और तलाशने निकले परिजनों को सुबह मिली। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बारी-बारी से किया दुष्कर्म

युवकों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब रात के वक्त किसान घर के बाहर चबूतरे पर परिवार के साथ सो रहा था। पीड़िता के मुताबिक वह रात लगभग दस बजे शौच के लिए घर के पीछे गई थी। इस बीच पांच युवकों ने उसका मुंह दबाकर जबरन खेतों की ओर खींच लिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। युवकों ने बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया। रात लगभग 12 बजे किशोरी को चारपाई में न देख परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला।

शौच के लिए गई किशोरी को 5 युवकों ने किया अगवा, हाथ-पैर बांधकर मुंह में ठूंस दिया कपड़ा...और फिर

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

किशोरी किसी तरह मुंह से कपड़ा निकालने में कामयाब हो गई जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण जब खेत में पहुंचे तो फसल के बीच उसे बदहवास हालत में पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी के बाद घाटमपुर सीओ शैलेन्द्र सिंह व नर्वल इंस्पेक्टर रामऔतार गांव पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए सरसौल सीएचसी भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget