एक्सप्लोरर

कानपुर में गैंगरेप पीड़िता ने की खुदकुशी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

कानपुर में गैंगरेप की पीड़िता ने खुदकुशी कर ली है। पीड़िता मामले में पुलिस के लचर रवैये और लोगों के तानों से परेशान थी।

कानपुर, एबीपी गंगा। यूपी के कानपुर जिले में हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है। यहां एक गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दरअसल, पीड़िता मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई और लोगों के तानों से तंग आ गई थी। परेशान पीड़िता ने शुक्रवार को मौत को गले लगा लिया। आरोप है कि मामले के 13 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई थी। वहीं, इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने काफी हंगामा किया। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

ये घटना रायपुरवा थाना क्षेत्र की है। 27 जुलाई को मोहल्ले की नाबालिग लड़की ने तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। पीड़िता ने तीन युवकों के साथ एक महिला के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि तीन युवक उसे बेहोश कर कही ले गए थे और उसके साथ रेप किया। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज तो कर लिया था हालांकि किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पीड़िता इससे काफी परेशान चल रही थी साथ ही लोगों के तानों ने उसका जीना भी दुश्वार कर दिया था। आखिर में पीड़िता ने तंग आकर मौत को गले लगा लिया।

चार पुलिसकर्मी निलंबित वहीं, एबीपी गंगा पर खबर दिखाए जाने के बाद पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। एसएसपी ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में रायपुरवा चौकी प्रभारी और दो सिपाही शामिल हैं।

पुलिस की दलील पुलिस का कहना है कि पीड़िता के आरोप और उसकी मेडिकल रिपोर्ट मैच नहीं कर रही थी, वहीं आरोपी घर में ताला डालकर फरार भी हो गए थे। जिसके चलते पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget