एक्सप्लोरर

बरेली: फर्जी दस्तावेज से जमानत कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

बरेली में फर्जी दस्तावेज कर जमानत कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बरेली. यूपी के बरेली जिले में पुलिस ने ऐसे गिरोह का भंडोफाड़ किया है जो फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमानत करवाता था. पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से फर्जी मोहरे, बरामद की गई है. गिरोह के पांच आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है.

100 से ज्यादा लोगों की कराई जमानत पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभी तक 100 से ज्यादा लोगों की जमानत करवा चुके हैं. मामले सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है. आरोपियों के पास से कोर्ट, थाने और जजों की फर्जी मोहरे मिली हैं. पुलिस ने बताया कि हर आरोपी की जमानत के लिए अपराध के हिसाब से तय रुपये तय किए जाते थे. आरोपियों की गिरफ्तारी कचहरी के पास हुई है.

फरार आरोपियों की तलाश जारी एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिये आरोपियो की जमानत कराते थे. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि गैंग के 5 सदस्य अभी भी फरार हैं. जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है.

ऐसे हुआ पर्दाफाश दरअसल रविवार को पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत कराने वाले अजय मिश्रा उर्फ राजा बाबू उर्फ भड़भड़ को गिरफ्तार किया था. अजय मिश्रा ने अपनी पत्नी और भाई के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर अपनी जमानत करवा ली. इसकी शिकायत अधिवक्ता नवनीत गौड़ ने कोतवाली पुलिस से की तो पुलिस ने फिर से अजय को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें:

UP: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 1 और 2 अप्रैल को बंद रहेगा हाईकोर्ट, मुकदमों की ई-फाइलिंग भी नहीं होगी

उत्तराखंड: कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन, कुंभ में श्रद्धालुओं को लानी होगी निगेटिव जांच रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget