एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर में कोल्ड स्टोर से 38 लाख का खोया जब्त, मिलावटखोरी की जांच के लिए भेजे सैंपल

Kanpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन में खपाने के लिए रखे गए खोये की बड़ी खेप जब्त की है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया की सैंपल की जांच रिपोर्ट लैब से मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

UP News: त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर लगाम कसने के लिए कानपुर जिला प्रशासन सख्त है. बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किदवई नगर स्थित शारदा प्रोडक्ट्स के कोल्ड स्टोर पर धावा बोल दिया. खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरन सिंह ने बताया कि कोल्ड स्टोर में खोया की बड़ी खेप छिपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी. खोया त्योहारी सीजन में खपाया जाना था. छापेमारी के बाद मौके से 38 लाख कीमत का खोया जब्त कर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोल्ड स्टोर को सीज कर दिया. उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी की आशंका रहती है.

कोल्ड स्टोर पर खाद्य सुरक्षा की टीम का धावा

त्योहार में मिलावटी मिठाइयां बेचकर कारोबारी बड़ा मुनाफा कमाते हैं. मिलावटखोरों को लोगों की सेहत से तनिक भी मतलब नहीं होता. बुधवार को कोल्ड स्टोर का खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान 15540 किलो खोया बरामद हुआ. जब्त खोये की कीमत बाजार में 38 लाख आंकी गई है. निरीक्षण के दौरान खुलासा हुआ कि खोया का रख रखाव और भंडारण ठीक ढंग से नहीं हो रहा था. फर्म शारदा प्रोडक्ट्स के प्रोपराइटर विजय गुप्ता पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके.

38 लाख का खोया संदेह के आधार पर जब्त

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खोये को जब्त कर तीन सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया है. टीम को खोये की गुणवत्ता पर संदेह था. प्रोपराइटर विजय गुप्ता को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरन सिंह ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटखोरी पर एक्शन लेता है. मिलावटखोरी की सूचना देनेवालों का नाम गुप्त रखा जाता है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा. खाद्य सुरक्षा की टीम आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी. 

Income Tax Raid: नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी, करोड़ों की हेराफेरी का आरोप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget