एक्सप्लोरर

केजरीवाल सरकार का बड़ा तोहफा, तीन महीने में महिलाओं के लिए बस व मेट्रो में यात्रा फ्री

दिल्ली सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने दिल्ली में बस और मेट्रो में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा का एलान किया है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर करारी शिकस्त के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दांव खेला है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए डीटीसी बसों और मेट्रो में महिलाओं के लिए मुफ्त में यात्रा का एलान किया है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सीटों से फ्री हुए केजरीवाल ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए ये फैसला लिया है। सोमवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर केजरीवाल ने कहा है कि इसका सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। एक अनुमान के मुताबिक इस योजना से 1200 करोड़ रुपये प्रति वर्ष सरकार पर बोझ पड़ेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसके लिए केन्द्र सरकार से मंजूरी की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि वह किराया नहीं बढ़ा रहे हैं बल्कि सब्सिडी दे रहे हैं।

महिला वोट बैंक पर नजर केजरीवाल के एलान से साफ है कि आम आदमी पार्टी की नजर दिल्ली के महिला वोट बैंक पर है। क्योंकि, दिल्ली सरकार की नई घोषणा का लाभ सीधे तौर पर दिल्ली की महिलाओं को मिलने जा रहा है। वैसे भी चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली के कुल 1.43 करोड़ मतदाताओं में 64 लाख से ज्यादा महिलाएं हैं। ऐसे में महिला वोट बैंक को अपनी तरफ कर केजरीवाल दिल्ली फतह की राह आसान करना चाह रहे हैं।

दो-तीन महीने में लागू होगी योजना दिल्ली सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य की महिलाओं को अभी थोड़ा इंतजार भी करना पड़ सकता है। पीसी में केजरीवाल ने बताया कि इस योजना के शुरू होने में अभी दो से तीन महीने का समय लग सकता है। इसके लिए संबंधित विभागों से प्रजेंटेशन मांगा गया है।

केजरीवाल सरकार का बड़ा तोहफा, तीन महीने में महिलाओं के लिए बस व मेट्रो में यात्रा फ्री

दिल्ली सरकार डीएमआरसी को देगी खर्चा कैलाश गहलोत ने मेट्रो के अधिकारियों से कहा है कि यह योजना हर हाल में हमें लागू करनी है। मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर आने वाले खर्च को दिल्ली सरकार उठाएगी। इसके लिए वह डीएमआरसी को भुगतान करेगी। बसों व मेट्रो में कुल यात्रियों में 33 फीसद महिलाएं होती हैं। इस हिसाब से जो अनुमान लगाया गया है उसके अनुसार प्रति वर्ष करीब 200 करोड़ रुपये का खर्च बसों को लेकर सरकार पर आएगा। मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर करीब एक हजार करोड़ का खर्च प्रति वर्ष आएगा। हालांकि अभी ये आकलन मात्र है। बहुत से ऐसे खर्चे हैं जो आपसी समझौते से मिलकर वहन कर सकते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
उत्तराखंड SIR: 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी, 19 लाख को मिलेगा नोटिस
उत्तराखंड SIR: 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी, 19 लाख को मिलेगा नोटिस
ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला नहीं संभाल पाई साड़ी, महिला पुलिस की मदद ने जीता सबका दिल
ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला नहीं संभाल पाई साड़ी, महिला पुलिस की मदद ने जीता सबका दिल

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget