एक्सप्लोरर

मेरठ में शुरू हुई मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग, छात्र-छात्राओं के सपने होंगे पूरे

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत मेरठ मंडल में 1382 युवक और युवतियों को निशुल्क कोचिंग के लिए चुना गया है. निशुल्क कोचिंग की शुरुआत मेरठ के सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर, राजकीय इंटर कॉलेज और मेरठ कॉलेज में की गई है.

मेरठ: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक और युवतियों को निशुल्क कोचिंग देकर उनके सपनों को साकार करने की शुरुआत हो गई है. इस पहल से जहां टीचरों में उत्साह देखने को मिल रहा है तो वहीं बच्चे सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कह रहे हैं.

चुने गए 1382 युवक और युवतियां मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत मेरठ मंडल में 1382 युवक और युवतियों को साक्षात (फिजिकल) निशुल्क कोचिंग के लिए चुना गया है. जिसके लिए 115 से अधिक अध्यापकों को इस कार्य में लगाया गया है. बता दें कि, मेरठ मंडल में निशुल्क कोचिंग की शुरुआत मेरठ के सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर, राजकीय इंटर कॉलेज और मेरठ कॉलेज में की गई है.

शुरू की गई कोचिंग 16 फरवरी 2021 से इन तीनों कोचिंग सेन्टर में अपरान्ह 3:30 बजे से कोचिंग प्रारंभ कर दी गई है जिसमें एनडीए और सीडीएस के लिए 55, यूपीएससी के लिए 943, जेईई के लिए 185 और एनईईटी के लिए 199 युवक और युवतियों को चुना गया है. सनातन धर्म इंटर कॉलेज मेरठ में एनडीए, सीडीएस और अन्य अर्धसैनिक बलों सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी. राजकीय इंटर कॉलेज में मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग दी जा रही है. मेरठ कॉलेज में सिविल सेवाओं जैसे आईएएस, पीसीएस आदि की कोचिंग निशुल्क दी जा रही.

खुश नजर आए बच्चे एबीपी गंगा की टीम मेरठ कॉलेज पहुंची जहां मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना योजना के तहत कोचिंग क्लासेस चल रहीं थीं. हमारी टीम ने क्लास में देखा तो बच्चों की तादाद काफी ज्यादा थी. बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे क्योंकि उन्हें वो ज्ञान मिल रहा था जिसका लाभ वो आर्थिक तंगी की वजह से नहीं ले पा रहे थे. मुख्यमंत्री की इस पहल से उन्हें कुशल टीचरों के मार्गदर्शन में अच्छी शिक्षा ही नहीं मिल रही है बल्कि उनके सपने साकार होने की शुरुआत भी हो गई है.

टीचर्स ने की सराहना बात करने पर छात्रों ने का कहना था कि उन्हें बिना पैसे के वो शिक्षा मिल रही है जिसका वो काफी अर्से से इंतजार कर रहे थे. योगी सरकार ने बिना भेदभाव के सभी असहाय बच्चों को निशुल्क कोचिंग देकर वो काम किया जिसका सभी बच्चे दिल से धन्यवाद करते हैं. वहीं, टीचर भी प्रदेश सरकार की इस पहल को सराह रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार की ये पहल उन बच्चों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है जो आर्थिक तंगी की वजह से अपने सपने पूरे नहीं कर पा रहे थे.

ये भी पढ़ें:

सेना भर्ती के नाम पर ठगी, सैन्य क्षेत्र में सेंधमारी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

गोरखपुर के राजघाट का हुआ कायाकल्‍प, सीएम योगी की पहल पर पर्यटन के नक्शे पर उभरा अंत्येष्टि स्थल

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget