एक्सप्लोरर

सनकी आशिक की करतूत, एकतरफा प्यार में चाकू से युवती की गर्दन और छाती पर किए वार, चीर दिया पेट

अलीगढ़ में एकतरफा प्रेम में घर में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने गर्दन, छाती और पेट में चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गया।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। इगलास थाना क्षेत्र में एक युवक ने गांव की ही रहने वाली एक युवती की घर में घुसकर हत्या कर दी। आरोपी युवक लड़की को पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। मामले को लेकर पुलिस में मामला भी दर्ज कराया था लेकिन कुछ दिन पूर्व ही आरोपी जमानत पर बाहर आया था

जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया और फिर एकतरफा प्यार में उसने लड़की के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया है।

इगलास थानाक्षेत्र के जारोठ गांव में राहुल पुत्र राकेश की नजर गांव की ही रहने वाली बुलबुल पर थी। वह अक्सर बुलबुल के साथ छेड़छाड़ करता था। बुलबुल अपनी तीन बहनों और दो भाइयों में घर में सबसे छोटी थी। उसके पिता ओमप्रकाश एक एलईडी लाइट फैक्ट्री में काम करते थे।

राहुल की छेड़छाड़ से तंग बुलबुल ने उसकी शिकायत दो माह पूर्व पुलिस में कर दी जिसके बाद पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। राहुल इन दिनों जमानत पर बाहर था। सोंवार शाम बुलबुल के घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। घर पर बुलबुल व उस की भाभी रचना मौजूद थी।

शाम को राहुल बुलबुल के घर चाकू लेकर पहुंचा और घर की ऊपरी मंजिल पर बुलबुल के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद राहुल ने बुलबुल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद राहुल मौके से फरार हो गया। भाभी के शोर मचाने पर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक लड़की का शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सनकी आशिक की करतूत, एकतरफा प्यार में चाकू से युवती की गर्दन और छाती पर किए वार, चीर दिया पेट

राहुल और उसका परिवार गांव से फरार हो गया है। मृतक लड़की की 15 दिसंबर को शादी होने वाली थी जिसके कार्ड भी छप चुके थे। फिलहाल पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget