एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद में SDM सिटी के पेशकार पर मुकदमा दर्ज, वादी ने लगाया गंभीर आरोप

UP News: मुरादाबाद में एडीएम सिटी के पेशकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि उन्होंने किराएदारी के एक मुकदमे की फाइल रिकॉर्ड से गायब कर दी और वादी को झूठी तारीख बताते रहे.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एडीएम सिटी के पेशकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पेशकार शिवम मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने किराएदारी के एक मुकदमे की फाइल रिकॉर्ड से गायब कर दी और वादी को कंप्यूटर में देखकर झूठी तारीख बताते रहे. इस मामले में कमिश्नर से शिकायत के बाद एडीएम ने जांच की तो मामला पकड़ में आया. डीएम के आदेश पर इस मामले में पेशकार के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामला 2023 का बताया जा रहा है. 

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद बरवलान निवासी  सैय्यद हामिद अली ने किराया बेदखली का एक वाद एडीएम सिटी की कोर्ट में दाखिल किया था.  सैय्यद हामिद अली बनाम नीलो कुमार गुप्ता के नाम से ये केस था. लेकिन अब इस केस की पत्रावली ढूंढे नहीं मिल रही है. एडीएम सिटी के तत्कालीन पेशकार शिवम मिश्रा पर इस पत्रावली को गायब करने के आरोप लगे हैं.  पत्रावली नहीं मिलने पर सैय्यद हामिद अली ने 5 सितंबर 2024 को मुरादाबाद के आयुक्त आन्जनेय सिंह को पत्र देकर मामले की शिकायत की थी. 

पत्रावली नहीं मिलने पर की थी शिकायत
इसमें उसने कहा था कि उसने न्यायालय किराया प्राधिकारी / अपर जिलाधिकारी नगर की कोर्ट में 4 मार्च 2023 को एक केस डाला था. उस समय एडीएम सिटी की कोर्ट में पेशकार शिवम मिश्रा थे. पत्रावली नहीं मिलने पर सैय्यद हामिद अली ने 5 सितंबर 2024 को मुरादाबाद के आयुक्त आन्जनेय सिंह को पत्र देकर मामले की शिकायत की थी. इसमें उसने कहा था कि उसने न्यायालय किराया प्राधिकारी / अपर जिलाधिकारी नगर की कोर्ट में 4 मार्च 2023 को एक केस डाला था. उस समय एडीएम सिटी की कोर्ट में पेशकार शिवम मिश्रा थे.

सैय्यद हामिद अली ने अपनी शिकायत में कहा कि पेशकार शिवम मिश्रा लगातार कंप्यूटर में देखकर उसे डेट बताकर दूसरे पक्ष को नोटिस करने की बात कहते रहे. लेकिन उन्होंने कभी भी वादी को पत्रावली नहीं दिखाई. वादी का कहना है कि पेशकार शिवम मिश्रा ने उन्हें अंतिम डेट 8 अप्रैल 2024 बताई थी. इसके बाद शिवम का ट्रांसफर ठाकुरद्वारा हो गया था. इसके बाद जब एडीएम सिटी कोर्ट में नए पेशकार ने चार्ज संभाला तो निर्धारित डेट पर हामिद अली ने कोर्ट में पहुंचकर नए पेशकार से संपर्क किया. हामिद अली ने जब नए पेशकार से अपने केस की डेट के बारे में पूछा तो पेशकार ने जवाब दिया कि इस नाम की तो कोई पत्रावली ही नहीं है जिसके बाद पीड़ित ने मण्डल आयुक्त से इसकी शिकायत की थी.

ये भी पढ़ें: यूपी में इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को लेकर बड़ा फैसला, किराये पर हो सकेगी बुकिंग, जानें- खबर

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget