एक्सप्लोरर

AMU के हॉस्टल में छात्रों ने की शराब पार्टी, वीडियो सामने आने पर चार को किया गया सस्पेंड

एएमयू के प्रवक्ता प्रो.शाफे किदवई का कहना है कि कैंपस में मादक पदार्थों का सेवन नियमों के विरुद्ध है। प्रशासन किसी को भी इसकी अनुमति नहीं देता।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के चार एमबीबीएस छात्रों को शराब और गांजा पीने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।  साथ ही उस छात्र को भी निलंबित कर दिया गया है जिसके कमरे में ये नशा किया गया था। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बना दी गई है।

हॉस्टल के रूम में पी थी शराब

छात्रों ने 13 मई की रात AMU के हादी हसन हॉस्टल के रूम में शराब पी थी। किसी ने इसकी शिकायत AMU प्रशासन को कर दी।  जिसके बाद कमरे में तलाशी के दौरान नशा करने से संबंधित सामान मिला था। कमरे में बैठकर शराब पी रहे छात्रों का वीडियो बनाया गया था, जो प्रॉक्टर से लेकर कुलपति को मुहैया कराया गया। इसी आधार पर कार्रवाई की गई। तलाशी में कमरे से खाली बोतल व चिप्स के पैकेट भी मिले। इस कार्रवाई से मेडिकल में खलबली मची हुई है। पिछले कुछ सालों में इस तरह का ये पहला मामला सामने आया है।

शराब पीने के आरोपी छात्र

एएमयू प्रवक्ता प्रो. शाफे किदवई के अनुसार, इन छात्रों में रजत चौधरी, सूर्य प्रताप सिंह, अमित कुमार राजपूत, प्रयास जिंदल व एक अन्य है। इन्हें टोका भी गया था, मगर वे नहीं माने। इसकी शिकायत प्रिंसिपल, प्रॉक्टर व वीसी से की गई थी। शराब पीते हुए वीडियो भी उपलब्ध कराया। कमरे की तलाशी ली तो शराब की खाली बोतल और चिप्स के पैकेट मिले। प्रथम दृष्टया शिकायत सही पायी गई। चारों छात्रों को निलंबित कर जांच बैठा दी गई है।

मादक पदार्थों का सेवन नियमों के विरुद्ध 

एएमयू के प्रवक्ता प्रो.शाफे किदवई का कहना है कि कैंपस में मादक पदार्थों का सेवन नियमों के विरुद्ध है। एएमयू प्रशासन किसी को भी इसकी अनुमति नहीं देता। इन छात्रों के हॉस्टल के कमरे में शराब पीने की पुष्टि होने पर ही निलंबन की कार्रवाई हुई है। जांच चल रही है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget