एक्सप्लोरर

AMU में पूर्व छात्र ने होस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, स्टेटस में लिखा- I am glad to go

AMU में पूर्व छात्र ने होस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके फोन के स्टेटस में लिखा है कि I am glad to go। वहीं, कैंपस में पुलिस के देरी से पहुंचने की वजह से छात्रों ने जमकर हंंगामा किया।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मुमताज होस्टल में एक पूर्व छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र का नाम अनस शम्सी बताया जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का रहने वाला था और होस्टल में रूम नंबर 22 में रुका हुआ था। अनस ने पिछले सत्र में एएमयू से MSW (Master of Social Work) किया था।
वहीं, छात्र के आत्महत्या करने के बाद पुलिस और प्रोक्टोरियल टीम के मौके पर देरी से पहुंचने पर AMU के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्रों ने कैंपस में पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभद्रता भी की और उन्हें कैंपस से बाहर जाने को कहा। छात्रों द्वारा एसपी सिटी की गाड़ी पर पथराव भी किया गया। इस दौरान छात्र लगातार Police Go Back के नारे लगाते रहे।
अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुल्हरी ने बताया, 'छात्र के आत्महत्या करने के बाद प्रोक्टोरियल टीम और  पुलिस के देरी से पहुंचने की वजह से छात्र भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। एसपी सिटी की गाड़ी पर पीछे से पथराव किया गया। सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।'
वहीं, छात्र लगातार AMU के वाईस चांसलर के घटनास्थल पर आने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, एएमयू कैंपस में तनामपूर्ण माहौल बना हुआ है। जिसके चलते भारती तादाद में आरएएफ,पीएसी एवं सिविल पुलिस की तैनाती की गई है। छात्रों की गतिविधियां पर भी नजर रखी जा रही है।
AMU में पूर्व छात्र ने होस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, स्टेटस में लिखा- I am glad to go
उधर, छात्र ने सुसाइड क्यों किया, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस को मृतक छात्र का मोबाइल बरामद हुआ है। उसके स्टेटस पर लिखा हुआ है- I am glad to go यानी मुझे जाने की खुशी है। ये स्टेटस मंगलवार दोपहर 12 बजे अपटेड किया गया था। जिससे यही जाहिर होता है कि छात्र ने आत्महत्या की योजना पहले से ही बना रखी थी। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र ने आत्महत्या की क्यों?
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?
UPI MDR पर बड़ा अपडेट! 1 जनवरी तक टल सकता है चार्ज, कारोबारियों को राहत?
क्या दिल्ली में कल लॉकडाउन लग जाएगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget