एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा की पूर्व MLC लीलावती कुशवाहा और बेटियों पर लाठी-डंडों से हमला, दगंबों ने घसीट कर मारा

Ayodhya News: हमले में घायल लीलावती कुशवाहा और बेटी अलका की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है. दूसरी बेटी जिला अस्पताल में भर्ती है.

UP News: समाजवादी पार्टी की पूर्व एमएलसी और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा को जमीन विवाद में मध्यस्थता करना भारी पड़ गया. अयोध्या में दूसरे पक्ष के लोगों ने लीलावती कुशवाहा और बेटियों पर लाठी-डंडों से धावा बोल दिया. घटना कैंट थाना अंतर्गत लाला पुरवा मोहल्ले की है. हमले में लीलावती कुशवाहा और दो बेटियां घायल हो गईं. घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने लीलावती कुशवाहा और एक बेटी अलका को लखनऊ रेफर कर दिया. दूसरी बेटी आस्था का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है. लाला पुरवा मोहल्ले में लीलावती कुशवाहा चाचा और भतीजे के बीच घर का विवाद सुलझाने आई थीं.

दूसरे पक्ष के लोगों को लीलावती कुशवाहा की मध्यस्थता नागवार गुजरी. उन्होंने लीलावती कुशवाहा पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. मां के साथ मौजूद दोनों बेटियों ने विरोध किया. दबंगों ने अलका और आस्था पर भी धावा बोल दिया. हमले में घायल लीलावती कुशवाहा और बेटी अलका की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है. अलका कुशवाहा ने बताया कि हमलोग आपस में बातचीत कर रहे थे. इस दौरान राम अवतार, पत्नी और तीनों बेटियां 6 लड़कों को लेकर आ गईं.

दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से किया हमला, बेटियां भी घायल
उन्होंने मां के साथ बहनों की भी पिटाई की. करीब एक घंटे बाद नाली से बगल के लोगों ने निकाला. एक लड़की दुर्गा पर डंडे, ईंट और सरिए से हमला हुआ है. मां को बचाने के बाद दगंबों ने बहनों को भी घसीट घसीट कर मारा. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है. घटना के बाद गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे समेत बड़ी संख्या में सपा समर्थक अस्पताल पहुंच गए. समर्थकों की भीड़ को देखते हुए जिला अस्पताल में पुलिस को पीएसी तक लगानी पड़ी.

UP News: सीएम योगी का आदेश- 'विकास कार्यों में लाई जाए तेजी, मंत्री खुद करें विभागीय आवंटन और व्यय की समीक्षा'

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मामला थाना कोतवाली कैंट के लाला का पुरवा का है. राम अवतार और राजेश आपस में सगे चाचा-भतीजा हैं. दोनों के बीच पुश्तैनी मकान पर कब्जे का विवाद था. लीलावती कुशवाहा राजेश पक्ष के समर्थन में मौके पर पहुंची थीं. राम अवतार पक्ष की महिलाओं और पुरुषों ने पिटाई कर दी. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. पूछताछ के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में होगा कैबिनेट विस्तार? फिर तेज हुई सुगबुगाहट, संगठन पर भी हो सकता है बड़ा ऐलान
यूपी में होगा कैबिनेट विस्तार? फिर तेज हुई सुगबुगाहट, संगठन पर भी हो सकता है बड़ा ऐलान
कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल
Hardoi News: इंस्टाग्राम रील्स ने तोड़ा 16 साल का रिश्ता! घर छोड़ प्रेमी के पास पहुंची 3 बच्चों की मां
हरदोई: रील्स ने तोड़ा 16 साल का रिश्ता! घर छोड़ प्रेमी के पास पहुंची 3 बच्चों की मां
ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति
ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति

वीडियोज

Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
Iran-US War: एपिक फियर अलर्ट! ईरान ने खोला मोर्चा, अमेरिका-इजरायल पर बड़ा वार, मिडिल ईस्ट में लंबी चल सकती है लड़ाई
एपिक फियर अलर्ट! ईरान ने खोला मोर्चा, अमेरिका-इजरायल पर बड़ा वार, मिडिल ईस्ट में लंबी चल सकती है लड़ाई
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget