एक्सप्लोरर

'हिन्दू भाइयों को डराकर...', RSS की मुस्लिम जनसंख्या वाली रिपोर्ट पर सपा के पूर्व सांसद की प्रतिक्रिया

UP News: आरएसएस ने मुस्लिमों की जनसंख्या पर एक रिपोर्ट तैयार की थी. जिसमें मुसलमानों की बढ़ती हुई जनसंख्या के बारे में जिक्र किया गया था. संघ के इस रिपोर्ट पर एस टी हसन ने जमकर हमला बोला है.

Moradabad News: आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर ने देश के सीमावर्ती राज्यों बंगाल, बिहार और असम में मुस्लिमों की जनसंख्या को तेजी से बढ़ने का दावा किया था. उसमें यह भी कहा गया था कि इस पर यदि नियंत्रण नहीं किया गया तो हालात खराब हो जाएंगे. इसलिए देश में जनसंख्या नियंत्रण नीति बनाने की जरूरत है. इसको लेकर मुस्लिम नेताओं ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह रिपोर्ट भ्रामक और डराने वाली है. वहीं संघ की इस रिपोर्ट पर पूर्व सांसद डॉ एस टी हसन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

क्या बोले पूर्व सांसद एस टी हसन
मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ एस टी हसन ने कहा कि संघ पिछले 50 साल से ऐसी ही बातें कर रहा है कि देश मे अगले पचास साल में मुस्लिमों की आबादी हिन्दू से अधिक हो जाएगी. लेकिन अब तक तो हुई नहीं. ये सिर्फ हिंदुओं को डराकर बहका कर वोट हासिल कर राजनीतिक फायदा लेना चाहते हैं. क्योंकि अभी पांच राज्यों में चुनाव आने वाले हैं. इसलिए संघ चुनाव में हिन्दू मुस्लिम ध्रुवीकरण करने के लिए ऐसे बयान दे रहा है. लेकिन देश की जनता इन्हें जान चुकी है. वह अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली है. 

जनसंख्या बढ़ने की वजह कोई धर्म नहीं
पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि देश की जनसंख्या पर अब नियंत्रण होना चाहिए. लेकिन यह जनसंख्या कोई अभिशाप नहीं है. बल्कि यह एक संपत्ति है हमारी बड़ी जनसंख्या के कारण ही देश की इकोनॉमी भी बढ़ी है. काम के लिए इतने हाथ और दिमाग हमारे पास हैं. जो देश की ताकत हैं. जनसंख्या बढ़ने की वजह कोई धर्म नहीं है, बल्कि गरीबी और अशिक्षा की वजह से जनसंख्या अधिक होती है. जहां परिवार शिक्षित और संपन्न हैं वहां बच्चे कम होते हैं और जहां गरीबी और अशिक्षा है. वहां बच्चे अधिक होते हैं. इसलिए देश में सबको शिक्षा और रोज़गार मिले तो जीवन स्तर सुधरेगा और जनसंख्या नियंत्रण ख़ुद ही हो जायेगा.

रिपोर्ट से चुनाव में कोई फायदा नहीं
एस टी हसने ने यह भी कहा कि इसे धर्म से जोड़ कर देखना गलत है. डॉ एस टी हसन ने कहा कि देश के मुसलमान अगर बिल्कुल भी फैमिली प्लानिंग न करे और सब हिन्दू फैमिली प्लानिंग करें तो भी  हिन्दुओं की आबादी के बराबर मुसलमानों की आबादी होने में अगले दो हजार साल लगेंगे. लेकिन आरएसएस मुसलमानों का नाम लेकर हमारे हिन्दू भाइयों को डरा कर भ्रामक प्रचार कर राजनीतिक फायदा लेना चाहता है. लेकिन अब हमारे हिन्दू भाई समझ चुके हैं कि संघ के बयान कब और किस लिए आते हैं. इसलिए इस रिपोर्ट से इन्हें चुनावो में कोई फायदा नहीं होने वाला है.

क्या बोले कशिश वारसी

मुस्लिम नेताओं का कहना है कि जनसंख्या वृद्धि का संबंध किसी धर्म से नहीं है, बल्कि जहां गरीबी है और अशिक्षा है, वहां बच्चे अधिक होते हैं. चाहे वह किसी भी धर्म का मानने वाला हो. भारतीय सूफ़ी फाउंडेशन के अध्यक्ष कशिश वारसी का कहना है कि देश संविधान और कानून से चलता है. देश की सरकार अगर कोई जनसंख्या नियंत्रण नीति बनाती है तो वह सबके लिए बराबर होगी. हम राष्ट्रवादी होने के नाते उस कानून को मानेंगे. लेकिन संघ कोई सरकार नहीं है. जिसकी रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए.

ये भी पढ़ें: यूपी के मेडिकल कॉलेजों को लेकर CM योगी का नया प्लान, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की फोन पर बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग
लखनऊ: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग
धामी सरकार ने लॉन्च किया अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण, मदरसा बोर्ड की जगह लागू हुई नई व्यवस्था
धामी सरकार ने लॉन्च किया अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण, मदरसा बोर्ड की जगह लागू हुई नई व्यवस्था
'धरती पुत्र के लाल अखिलेश, जियो हजारों साल अखिलेश', सपा चीफ ने तलवार से काटा 53 किलो का केक
'धरती पुत्र के लाल अखिलेश, जियो हजारों साल अखिलेश', सपा चीफ ने तलवार से काटा 53 किलो का केक
Exclusive: लवकुश मिश्रा ने चढ़ावा चोरी के मामले में कबूली ये बातें, 500 रुपये के 2850 नोट बरामद
Exclusive: लवकुश मिश्रा ने चढ़ावा चोरी के मामले में कबूली ये बातें, 500 रुपये के 2850 नोट बरामद

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान; पाक बल्लेबाज भी रेस में 
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Pradhan Mantri Awas Yojana Eligibility: इन किसानों को नहीं मिलता पीएम आवास योजना का लाभ, अप्लाई करने से पहले जान लें जरूरी बात
इन किसानों को नहीं मिलता पीएम आवास योजना का लाभ, अप्लाई करने से पहले जान लें जरूरी बात
Embed widget