एक्सप्लोरर

पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत का हुआ अंतिम संस्कार, सीएम समेत कई नेताओं ने जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत का हल्द्वानी में अंतिम संस्कार किया गया. सीएम तीरथ सिंह रावत समेत कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

हल्द्वानी. वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत का सोमवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक, नैनीताल से सांसद अजय भट्ट और अन्य पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

बता दें कि बच्ची सिंह रावत का रविवार को एम्स-ऋषिकेश में निधन हो गया था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके पुत्र शशांक रावत ने चित्रशिला घाट पर चिता को मुखाग्नि दी. वह 71 साल के थे.

एयर एंबुलेंस से लाए गए थे एम्स
रावत को हल्द्वानी से एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश लाया गया था. उन्हें तुरंत आपातकालीन वार्ड में ले जाकर उपचार शुरू किया गया था. शुरुआती जांच में उनके फेफड़ों में संक्रमण का पता चला था.

सीएम समेत कई नेताओं ने जताया शोक
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बच्ची सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ‘‘प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य और दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.’’ 

चार बार सांसद रहे रावत
बच्ची सिंह रावत अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ क्षेत्र से चार बार सांसद रहे थे. लगातार तीन बार उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव में पटखनी दी थी. वहीं, वरिष्ठ बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी के करीबी माने जाने वाले रावत अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में विज्ञान और प्रोद्यौगिकी राज्य मंत्री रहे थे.

ये भी पढ़ें:

होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को दी जाए न्यूनतम एक हफ्ते की मेडिकल किट: सीएम योगी

Kumbh 2021: कोरोना के कारण प्रमुख अखाड़ों के संतों ने वापस जाना किया शुरू, भीड़ में कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
धर्मपाल सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बताया अंग्रेजों की B पार्टी!
धर्मपाल सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बताया अंग्रेजों की B पार्टी!
बस्ती: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट
बस्ती: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget