एक्सप्लोरर

आजमगढ़: जमीनी विवाद में पूर्व प्रधान को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, भाई ने पुलिस पर लगाया संगीन आरोप

आजमगढ़ में जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस से कई बार इस संबंध में शिकायत दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

आजमगढ़: जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान राजेश यादव उर्फ टाइगर की शनिवार को देर शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद हड़कंप मच गया. वर्तमान में राजेश यादव के भाई की पत्नी प्रधान और राजेश की पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं. चुनावी रंजिश के साथ-साथ जमीनी विवाद को लेकर गोली मारे जाने की बात सामने आई है. घटना को अल्लीपुर में ही अंजाम दिया गया, जब पूर्व प्रधान गांव के ही एक परिचित के यहां गए थे. वहीं, गोली मारी गई. मौके पर ही पूर्व प्रधान की मौत हो गई. इस हत्याकांड से गांव में तनाव है.

घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी एसपी पंकज कुमार पांडेय भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित परिजनों ने शव पुलिस को कब्जे में लेने नहीं दिया. तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात है.

जमीन के विवाद में गई जान

प्रभारी एसपी ने कहा कि राजेश यादव ने एक जमीन ली थी, उसी सिलसिले में वह गांव के ही एक व्यक्ति के यहां बैठे थे, तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी. फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस जांच में जुटी है.

लापरवाह बनी रही पुलिस

इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी पूरी तरह से सामने आई. राजेश यादव का गांव के कुछ लोगों से काफी दिनों से विवाद चल रहा था और कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत की गई थी. लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. घटना को लेकर मृतक के भाई राकेश यादव का कहना है कि जमीनी विवाद और कोटे के विवाद में साजिश रचकर हत्या की गई है. विवाद की शिकायत रानी की सराय पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी जिसका नतीजा यह हुआ कि उनके भाई की हत्या कर दी गई.

ये भी पढ़ें.

योगी सरकार के लव जेहाद के खिलाफ बने कानून का विरोध करेगी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
BJP में शामिल हुए 3 बागी विधायकों पर बरसे सपा नेता, बोले- '2027 में हारेंगे'
BJP में शामिल हुए 3 बागी विधायकों पर बरसे सपा नेता, बोले- '2027 में हारेंगे'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले

Embed widget